फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chief Minister gifted 13 development projects worth more than Rs 78 crore to the district

Sirsa News: मुख्यमंत्री ने जिले को 78 करोड़ रुपये से अधिक राशि की 13 विकास परियोजनाओं की दी सौगात दी

Thu, 04 Jul 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 04 Jul 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gifted 13 development projects worth more than Rs 78 crore to the district
विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बुधवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 78 करोड़ रुपये से अधिक राशि की 13 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ 35 लाख 65 हजार रुपये की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन व 67 करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपये की लागत की विभिन्न आठ परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकारी साधनों पर पहला हक गरीबों का है। अंत्योदय की दिशा में लागू की गई योजनाओं से उनके जीवन में बदलाव आया है। बुजर्गों की पेंशन स्वत: बन रही है, गरीब बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंदों के इलाज की व्यवस्था और गरीबों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल, उपायुक्त आरके सिंह, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, चेयरमैन वेद फुला, जिलाध्यक्ष भाजपा निताशा सिहाग, भाजपा नेता डॉ. अशोक तंवर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, चेयरमैन आदित्य देवीलाल, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, पूर्व जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह, रतनलाल बामणिया, शीशपाल कंबोज व गोबिंद कांडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------

इन पांच परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 10 करोड़ 35 लाख 65 हजार रुपये की पांच परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें 2 करोड़ 24 लाख रुपये लागत का गांव शेरपुरा में खरीद केंद्र, 2 करोड़ 61 लाख रुपये लागत की गांव पन्नीवाला रलदू से पन्ना खोखर रोड, 1 करोड़ 87 लाख रुपये लागत की गांव सुखेरा खेड़ा से आशा खेड़ा रोड, 1 करोड़ 68 लाख रुपये लागत से गांव नोरंग से असीर और 1 करोड़ 93 लाख की लागत से निर्मित गांव मलिकपुरा से जंडवाला जटान से रामपुरा बिश्नोइया रोड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

इन आठ परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 67 करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपये की लागत की विभिन्न आठ परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें लंबी गांव में 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला राजकीय महाविद्यालय, 14 करोड़ 43 लाख रुपये लागत से जिले में बनने वाले 26 उप स्वास्थ्य केंद्र, 2 करोड़ रुपये राशि से बनने वाली जनस्वास्थ्य विभाग की 4 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट शामिल है। वहीं 14 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से बनने वाली अनाज मंडी, सब्जी मंडी व लक्कड़ मंडी का विस्तारीकरण किया जाएगा। 2 करोड़ 37 लाख रुपये से अधिक राशि से बनने वाला गांव धोतड़ का खरीद केंद्र, गांव जमाल में 2 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक राशि की लागत से खरीद केंद्र बनेगा। गांव गिदड़ खेड़ा से गंगा से गोदिकां तक 3 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक राशि से बनने वाली लिंक रोड और 4 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक राशि की लागत से बनने वाले रायपुर वाया ढूकड़ा से बरुवाली द्वितीय (पंजाब हेड) होते हुए लिंक की परियोजना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed