फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chief Minister gave a gift of Rs 575 crore to Sirsa district in Odhan's progress rally

ओढां की प्रगति रैली में मुख्यमंत्री ने सिरसा जिले को दी 575 करोड़ रुपये की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave a gift of Rs 575 crore to Sirsa district in Odhan's progress rally
सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा के ओढां में आयोजित प्रगति रैली के दौरान सिरसा जिले को 575 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने ओढां रैली में संबोधित करते हुए कहा कि विधायक चाहे उनकी पार्टी का हो या विपक्ष का, लेकिन उन्होंने पूरे प्रदेश में समान विकास करवाया है। हरियाणा की पूरी जनता को अपना परिवार मानते हुए, हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना को लेकर कार्य किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नगर पालिका रानियां, ऐलनाबाद और नगर परिषद डबवाली जहां आगामी नगर निकाय चुनाव आयोजित होने वाले हैं, उन्हें छोड़कर सिरसा जिले के लिए घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए उन्हें खेलों की तरफ आगे बढ़ाएं। इसके लिए सिरसा जिले के 50 गांवों में 5 से 10 लाख रुपये की लागत से जिम या अन्य खेलों के खेलने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं उन्होंने सिरसा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने की घोषणा भी की है। साथ ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को लेकर भी जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नशे पर रोक लगाना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सिरसा जिले में नशे की बहुत बड़ी समस्या है। 2022 में अभी तक सिरसा में 24 व फतेहाबाद में 16 मौतें नशे से हो चुकी हैं। नशे पर रोक लगाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सिरसा जिले में ज्यादा से ज्यादा नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे। पुलिस व नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा भी जागरूकता फैलाई जाएगी। गांवों में कमेटियां व टीम बनाकर इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। वहीं नशा बेचने वालों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम, पंजाब के वरिष्ठ बीजेपी नेता सुनील जाखड़, पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, गोविंद कांडा व रेणू शर्मा, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed