फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chief Minister announced legalization of four colonies of Queens

Sirsa News: मुख्यमंत्री ने रानियां की चार काॅलोनियों को वैध करने की घोषणा की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister announced legalization of four colonies of Queens
रानियां। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर की 4 अवैध काॅलोनियों को वैध करने की घोषणा की है। इनमें बादशाह बठला काॅलोनी, श्याम काॅलोनी, बालासर रोड स्थित काॅलोनी व सूर्या काॅलोनी को वैध घोषित किया गया है। अवैध कालोनियों को वैध करने की घोषणा से इन काॅलोनियों में रहने वाले लोगों में प्रसन्नता है। बादशाह बठला काॅलोनी के वैध घोषित होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नपा के चेयरमैन मनोज सचदेवा व वाइस चेयरमैन सहित आधा दर्जन से अधिक पार्षद ने शिरकत की।
विज्ञापन

चेयरमैन मनोज सचदेवा ने बताया कि नगर पालिका की ओर से हाऊस की बैठक में 5 कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव पारित करके मुख्यालय भेजा गया था। इन 5 में से 4 काॅलोनियों वैध हो गई है। उन्होंने कहा कि जो अवैध काॅलोनियां रह गई हैं उनका भी सर्वे करवाकर शीघ्र ही एक प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय में भेजा जाएगा। ताकि वह भी वैध हो सके।
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन रमेश कंबोज ने कहा कि इन काॅलोनियों के वैध होने का दर्जा प्राप्त होने के बाद इनमें मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस मौके पर पार्षद सुखविंद्र मोर, मलकीत सिंह, निक्का चीमा, विक्की, पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप दओल, सुनील गुंबर, सीएम ऐमीनेंट बलवान जांगड़ा, गुरमीत सिंह, अश्वनी बठला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed