फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chief guest of Independence Day celebrations in Sirsa MLA Dudaram got dizzy

Haryana: स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्यातिथि विधायक दूड़ाराम को आया चक्कर, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला

Mon, 15 Aug 2022 10:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 10:00 AM IST
सार

सिरसा के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम है। जिसमें फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम मुख्य अतिथि हैं। विधायक मंच पर भाषण देते समय चक्कर खाकर गिरने लगे तो सुरक्षा कर्मचारी अलर्ट हो गए। इस दौरान मेडिकल टीम ने जांच की।

विज्ञापन
Chief guest of Independence Day celebrations in Sirsa MLA Dudaram got dizzy
सिरसा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्यातिथि विधायक दूड़ाराम को आया चक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि फतेहाबाद के विधायक दूड़ाराम को चक्कर आ गया। भाषण देते समय चक्कर आने से अचानक लड़खड़ा गए। गिरने से पहले ही साथ खड़े सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें संभाल लिया।

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। बताया जा रहा है कि गर्मी और उमस के कारण चक्कर आया। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। पानी पिलाने और जांच के बाद समारोह दोबारा शुरू हुए। बाद में मुख्य अतिथि ने अपनी सीट से ही सलामी ली और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन


हुआ यूं कि शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम चल रहा था। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि विधायक दूड़ाराम मंच से संबोधित कर रहे थे। करीब आधे घंटे के भाषण के बाद अचानक घबराहट हुई और चक्कर आ गया। चक्कर खाकर गिरने लगे तो साथ खड़े सुरक्षा कर्मचारियों और अन्य लोगों ने उन्हें संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में तुरंत उन्हें सीट पर बैठाया गया और मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। बताया जा रहा है कि उमस और गर्मी के कारण चक्कर आया। पानी पिलाया गया और बीपी चैक किया गया। इसके बाद जब वे संभले तो कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। बाद में उन्होंने अपनी सीट से ही परेड की सलामी ली। अचानक हुए इस घटनाक्रम से प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed