{"_id":"372a88ddd82ea3b97236f7d44f0e81a7","slug":"chhath-puja-devotees-descended-buy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा का सामान खरीदने उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा का सामान खरीदने उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं ने दिनभर पूजन सामग्री की खरीददारी की। मेजर नहर पर दोनों ओर डंडों और रस्सियों की मदद से कई स्थानों पर अस्थायी पुल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पूर्वांचल के लोगों को छठ पूजा की सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए मुंदरिका, मनोज कुमार, ज्ञानचंद, वीरेंद्र बिहार के जिला सिवान के कस्बे मैरवा से ट्रक भरकर पूजा का सामान लाए हैं।
विज्ञापन
श्रद्धालु अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीदे। उधर 17 नवंबर को आयोजित होने वाले पर्व को लेकर जय मां सरस्वती सेवा समिति तथा पूर्वांचल सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिसार-डबवाली बाईपास स्थित मेजर नहर की साफ-सफाई कराकर डंडों व रस्सियों की मदद से अस्थायी पुल बनवाए हैं।
विज्ञापन
साथ ही धार्मिक आयोजन के लिए पंडाल व मंच आदि बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जय मां सरस्वती सेवा समिति ने साढ़े तीन क्विंटल प्रसाद बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उपाध्यक्ष कपिल ने बताया कि 18 नवंबर को सुबह श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई है।
समिति संस्थापक मुन्ना गुप्ता, सचिव अशोक सैनी, कोषाध्यक्ष महेंद्र, सलाहकार उमेशचंद्र शुक्ला, जनसंपर्क कर्ता कृष्ण यादव, चंद्र देव यादव, परशुराम यादव, रामराज, बसंत यादव, शंभूनाथ, विजय, निरंजन यादव, राजकुमार प्रसाद आदि उपस्थित थे।
पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से मंगलवार को खैरपुर कालोनी स्थित जीटीएम मिल के पीछे, बाइपास मार्ग पर नहर पर आठवां छठ पूजा महोत्सव मनाया जाएगा।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेश मेहता और विशिष्ट अतिथि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मोहन लाल डरोलिया एडवोकेट होंगे। इस मौके पर भजन का कार्यक्रम भी होगा।