{"_id":"2170e3388c773d10514da85518fa7ddc","slug":"chhath-festival-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमड़े श्रद्धालु, अस्तांचल गामी सूर्य को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमड़े श्रद्धालु, अस्तांचल गामी सूर्य को दिया अर्घ्य
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में छठ पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी थी। दोपहर बाद बाईपास स्थित नहर पर एकत्रित होने शुरू हो गए थे।
इस दौराना बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा शहर के लोगों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थी।
रात भर जागरण का आयोजन किया जाएगा और बुधवार सुबह सूर्योदय के समय सूर्य देव की पूजा की जाएगी। मंगलवार शाम को श्रद्धालुओं ने दंडवत पहुंच कर पूजा की।
महिलाओं व पुरुषों ने नहर में खड़े होकर पूजा की। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्वांचल सेवा समिति के तत्वावधान में छठ पूजा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि सिरकत की। समिति के सदस्यों ने पूजा के लिए नहर की सफाई दो दिन पूर्व ही कर ली थी।
अस्तांचल गामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं द्वारा नहर के किनारे पूजा की गई। पूजा स्थल पर ही रात भर जागरण आयोजित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि भूपेश मेहता ने कहा कि हमारे देश के सभी पर्व हमें भाईचारे का पाठ पढ़ाते हैं और पर्व ही हमारी संस्कृति की पहचान है।
महिला-पुरुषों ने आज दिनभर बाजार में जमकर खरीददारी की, जिसमें मिठाइयां, फल, नए कपड़े व डाला अर्थात बांस की बनी टोकरी विशेष रहे। सायं के समय बिहार मूल व पूर्वी उत्तर प्रदेश के नागरिक हजारों की संख्या में एकत्रित हुए तो उन राज्यों की संस्कृति जीवंत हो उठी।
विज्ञापन
महिला-पुरुष व बच्चे नए-नए परिधानों में सज-धज कर इस नहर पर पहुंचे। महिलाओं ने अपने सिर पर फल व मिठाइयों से भरा डाला अर्थात बांस के टोकरे उठा रखे थे।
यहां ऐसा नजारा प्रतीत हो रहा था, जैसे मुकम्मल बिहार इसी नहर पर उतर आया हो। यह दृश्य श्रद्धा से सराबोर, विनय से परिपूर्ण और तप से देदीप्यमान नजारा पेश कर रहा था।
ऐलनाबाद में धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व
ऐलनाबाद (ब्यूरो)। मंगलवार सायं बिहार व पूर्वी उत्तरप्रदेश मूल के लोगों ने सूर्य आराधना के पुनीत पर्व डाला छठ के अवसर पर हनुमानगढ़ रोड स्थित नहर पर अस्ताचल गामी भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर बिहार राज्य की विशेष सांस्कृतिक पहचान डाला छठ के पर्व को अत्यंत श्रद्धा व उत्साह से मनाया। सभी महिला-पुरुषों ने यहां सूर्यदेव व गंगा मैया के गुंजायमान उद्घोष के बीच नहर में पवित्र स्नान व पूजा-अर्चना की। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्ति रस में डूबा रहा।
नहरों में गंदगी को लेकर श्रद्धालु परेशान
रानियां (ब्यूरो)। पूर्वोत्तर के लोगों द्वारा पवित्रता का पर्व छठ नगर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें महिलाओं ने व्रत रखकर सूर्यदेव की विधि विधान से पूजा अर्चना की।
लेकिन नहरों में पानी कम व गंदगी अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर पूजा करने के लिए आए दीपक चौहान, पारस नाथ, मोटू, शत्रुघ्न, संजय कुमार, अनिल, सागर, मनजीत, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, अमोद सिंह, शिव कुमार, गुरदेव राय भरोसीसादा, रामशुक, रामधन, शिवदेव महतो, विष्णुप्रसाद, रामबिलास, कैलाश राय, राममूर्ति आदि ने नहर में गंदगी पर रोष जताया।
शर्मा पहुंचे छठ पूजा कार्यक्रम में
सिरसा (ब्यूरो)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियारी लाल शर्मा ने जिलावासियों को छठ पूजा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। जय मां सरस्वती सेवा समिति के कार्यक्रम में पहुंचकर शर्मा ने सभी को छठ पूजा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि छठ पर्व या छठ कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाने वाला हिंदू पर्व है।
सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में ज्यादा मनाया जाता है।