{"_id":"614cbe608ebc3e02641ad9ae","slug":"chemical-leak-from-truck-crops-damaged-if-water-is-sprinkled-sirsa-news-hsr6125391185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से केमिकल का रिसाव, पानी छिड़का तो खराब हुईं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से केमिकल का रिसाव, पानी छिड़का तो खराब हुईं फसलें
विज्ञापन
खेतों में खराब हुई फसल दिखाते किसान।
- फोटो : Sirsa
गोरीवाला। नेशनल हाईवे नंबर 54 पर संगरिया की तरफ से आ रहे एक रसायन से भरे ट्रक के लीकेज हो जाने से सड़क पर करीब 5 किलोमीटर तक हानिकारक रसायन सड़क पर फैल गया। गांव सकताखेड़ा के पास ढाबे पर रसायन ज्यादा फैला तो घटना की सूचना मिली। आनन-फानन में तहसीलदार के रीडर ने रसायन पर पानी का छिड़काव करवा दिया। इससे आसपास की करीब 100 एकड़ की फसल खराब होने लगी तो आक्रोशित किसानों ने रोड जाम कर दिया। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद शाम साढ़े 6 बजे प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से गिरदावरी और मुआवजे के लिखित आश्वासन के बाद किसानों ने रोड खोला।
दरअसल रसायन से भरा एक ट्रक अबूबशहर की ओर से आ रहा था और उसे बरनाला पंजाब की ओर जाना था। रास्ते में सकताखेड़ा माइनर के पास एक ढाबे पर ट्रक रुका। ढाबा संचालक ने देखा कि रसायन का रिसाव हो रहा है और काफी मात्रा में रिसाव हो चुका है। इस पर ट्रक चालक को अवगत करवाया। साथ ही इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो तहसीलदार के रीडर ने आनन-फानन में बिखरे रसायन पर पानी का छिड़काव करवा दिया। इससे रसायन में और ज्यादा प्रतिक्रिया हो गई और आसपास के क्षेत्र में करीब 100 एकड़ की फसल खराब होने लगी। इससे गुस्साए किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन देकर मामला शांत करवाया। लेकिन शाम तक कार्रवाई भी नहीं हुई और फसलें भी ज्यादा खराब होने लगी। इससे गुस्साए किसानों ने करीब पौने चार बजे एक बार फिर सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद शाम करीब 6 बजे तहसीलदार भुवनेश्वर कुमार आए और किसानों को लिखित आश्वासन दिया कि ना केवल कंपनी और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे बल्कि किसानों की खराब हुई फसल की गिरदावरी करवाएंगे। इस पर किसान शांत हुए और रोड जाम खोला।
रसायन से बदबू आने को लेकर किसी होटल संचालक का फोन आया था। जिस पर फायर बिग्रेड को सूचना कर उस पर पानी डलवाने के आदेश दिए थे।
धर्मपाल, तहसीलदार रीडर, डबवाली।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया है।
- देवीलाल, एसएचओ, सदर डबवाली।

रोड जाम करके बैठे किसान।- फोटो : Sirsa
विज्ञापन