फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Checked the arrangements of residential complex in police line

Sirsa News: पुलिस लाइन में आवासीय परिसर की व्यवस्थाएं जांची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Checked the arrangements of residential complex in police line
पुलिस लाइन का निरीक्षण करते एसपी डॉ मयंक गुप्ता ।
सिरसा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने वीरवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं व आवासीय परिसर में जाकर व्यवस्थाओं को देखा और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व एमटी शाखा का निरीक्षण कर वाहनों में लगे विभिन्न यंत्रों, उपकरणों की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा उपरांत गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित को अभिलेखों के देख-रेख एवं कुशल संचालन के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने लाइन परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त किए गए वाहनों को भी व्यवस्थित ढंग से खड़े करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की सभी शाखाओं में पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए और लाइन में बने टॉयलेट की नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। एसपी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि लाइन परिसर में उगी घास और झाड़ियों को काटा कर पुराने कचरे को हटाएं व अपने कार्य स्थलों की व्यवस्थित ढंग से साफ-सफाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सफाई से परिसर की सुंदरता बढ़ी, बल्कि पुलिसकर्मियों में एक नई सकारात्मक ऊर्जा आएगी। साफ सफाई से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है, बल्कि इससे मनुष्य का मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर एक सकारात्मक माहौल तैयार करता है, जो कार्य कुशलता को भी बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed