फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chaudhary Charan Singh Agricultural University honored Padmashree Gurvinder Singh

Sirsa News: चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय ने पद्मश्री गुरविंदर सिंह को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh Agricultural University honored Padmashree Gurvinder Singh
सिरसा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 55वें स्थापना दिवस पर हरियाणा का मान बढ़ाने वाले पद्मश्री 2024 के लिए चयनित सभी सज्जनों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पद्मश्री प्राप्त करने वाले सभी अतिथियों ने अपना-अपना अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

इस समारोह में सिरसा के भाई कन्हैया आश्रम के मुख्य सेवादार पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित गुरविंदर सिंह ने भी हिस्सा लिया व ट्रस्ट द्वारा की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी। कुलपति प्रो. बीआर कंबोज ने भी भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा की जा रही मंदबुद्धि महिलाओं, बच्चों, पुरुषों, बुजुर्गों व दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की सहायता करने जैसी सभी सेवाओं की प्रशंसा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी को गुरविंदर सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिन्होंने हादसे में लकवा ग्रस्त हो कर व्हील चेयर पर आने के बाद जीवन से हार नहीं मानी और अपनी इच्छा शक्ति से अपना जीवन जिया और हम सब के लिए एक रोल मॉडल बने। उन्होंने गुरविंदर सिंह को शाॅल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. बीआर कंबोज, डॉ. हरिओम, महावीर सिंह गुड्डू व प्रगतिशील किसान सुल्तान सिंह भूटाना को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed