{"_id":"618160a793084f3382b0fafab7b1ec3c","slug":"charanjit-win-the-crown-of-the-head-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरणजीत के सिर सजा जीत का ताज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरणजीत के सिर सजा जीत का ताज
sirsa
Updated Fri, 16 May 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में मोदी की लहर के विपरित सिरसा में इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार चरणजीत सिंह रोड़ी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर को करारी शिकस्त दी। भाजपा-हजकां गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील इंदौरा तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
इनके अलावा कोई भी उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाया। कांटे की टक्कर में सुबह से लेकर दोपहर तक लोगों की सांसें अटकी रहीं। सुबह के राउंड में तंवर आगे रहे तो धूप चढ़ते-चढ़ते उनका चेहरे पर पसीना आने लगा। जीत का अंतर 30 हजार से ज्यादा होने पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। अंतिम नतीजों में चरणजीत सिंह ने तंवर को 115598 मतों से शिकस्त दी।
विज्ञापन
शुक्रवार को महिला बहुतकनीकी संस्थान में सुबह आठ बजे ही मतगणना शुरू हो गई थी। सबसे पहले डाक मतों की गणना हुई। उसके बाद सिरसा, ऐलनाबाद, कालांवाली, रानियां और डबवाली हलकों की ईवीएम खोली गई। सभी राउंड में चरणजीत सिंह बढ़त लेते गए।
विज्ञापन
अशोक तंवर मतगणना केंद्र में पहुंचे हुए थे और अगले राउंड में बढ़त लेने की बात करते रहे, लेकिन किसी भी राउंड में उन्हें बढ़त नहीं मिली बल्कि उनका अंतर और ज्यादा बढ़ता गया। वे मीडिया सेंटर में आकर बैठ गए। कुछ देर गपशप करने के बाद वे जीतने वाली पार्टी और उम्मीदवार को बधाई देकर वहां से चले गए।
शुक्रवार को होने वाली मतगणना को लेकर चुनाव विभाग और प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मतगणना केंद्र में बाहर पुलिस की तैनाती की गई थी। पांचों हलकों की गणना 20 राउंड में संपन्न हुई। एक हलके के लिए 10 टेबल लगाई गई थी। सुबह आठ बजे मतगणना आरंभ हो गई थी और दो बजे तक पूरी हो पाई। मतगणना का परिणाम सुनने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता धीरे-धीरे खिसकने लगे। वहीं, इनेलो कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। जैसे ही चरणजीत सिंह मतदान केंद्र से बाहर निकले तो फूलमालाओं से कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
इसके बाद खुली गाड़ी में सवार होकर चरणजीत सिंह ने विजय जुलूस निकाला। उन्होंने बाजारों में हाथ जोड़ कर लोगाें का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ता खुशियां मनाते हुए गाड़ी के आगे एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। ढोल-नगाड़ों ने विजय जुलूस की अगुवाई की।
इनेलो जिंदाबाद, चौ. देवीलाल अमर रहे, ओमप्रकाश चौटाला जिंदाबाद के नारे लगाए लगाए जा रहे थे। जगह-जगह पर लड्डू बांटकर खुशियां मनाई जा रही थी। सारा शहर इनेलो के नाराें से गुंजायमान हो उठा।
सिरसा में मनी दो जीत की खुशी
ग्रामीण क्षेत्र में भी इनेलो कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। यहां दो-दो जीत की खुशियां मनाई जा रही थी। चरणजीत के अलावा हिसार से दुष्यंत चौटाला की जीत की खुशी भी जिले में उतनी ही मनाई जा रही थी। इस दौरान इनेलो के जिलाध्यक्ष पदम जैन, कर्ण चौटाला, रानियां के विधायक कृष्ण कंबोज, जसवीर जस्सा, धर्मवीर नैन, महावीर बागड़ी, विकास खिचड़, नंदलाल बैनीवाल, सुरेंद्र बैनीवाल, कश्मीर सिंह, सुभाष नैन, योगेश शर्मा आदि भी मौजूद थे।
किसको कितने मिले वोट
चरणजीत सिंह : 5,06,670
अशोक तंवर : 3,90,634
सुशील इंदौरा : 2,41,067
पूनमचंद रत्ती : 66,844
मांगेराम दहिया : 20,750
रामुकमार : 11,194
बलवंत सिंह : 2201
राजकुमार नागर : 4208
संजीव भोजराज : 2350
हंसराज : 2901
जगदीश : 2145
फकीरचंद : 1197
मनजीत सिंह : 1334
मेवा सिंह : 4136
रणबीर खोबड़ा : 7308
राजबीर पालना : 5636
सुरेंद्र कुमार : 3432
जयपाल : 1365
नोटा : 4031
कुल : 12,75,072
नहीं लगी हैट्रिक
सिरसा लोकसभा सीट का यह इतिहास रहा है कि तीसरी बार कोई भी पार्टी यहां से चुनाव नहीं जीती।
राउंडवाइज चरणजीत रोड़ी की जीत का मार्जिन
राउंड मार्जिन
1 2821
2 3234
3 3207
4 5319
5 13116
6 19156
7 28953
8 34320
9 41871
10 45421
11 49634
12 57260
13 66998
14 73313
15 82380
16 90481
17 102757
18 110868
19 113956
20 115736
पिछले वर्षों में यह रहा था जीत का अंतर
वर्ष विजेता वोट प्रतिशत मार्जिन
1967 दलबीर सिंह 55.34 162000
1971 दलबीर सिंह 67.25 121623
1977 चांदराम 68.44 81932
1980 दलबीर सिंह 37.04 22000
1984 दलबीर सिंह 54.66 81932
1989 हेतराम 49.80 38000
1991 कुमारी सैलजा 42.92 133000
1996 कुमारी सैलजा 33.50 15000
1998 डा. सुशील इंदौरा 42.33 93000
1999 डा. सुशील इंदौरा 65.98 219000
2004 आत्मा सिंह 34.19 72000
2009 डॉ. अशोक तंवर 42.35 35499
पोस्टल वोट में भी चरणजीत ने मारी बाजी
कर्मचारियों द्वारा जारी किए गए डाकमत में भी चरणजीत सब पर भारी रहे। कुल 240 डाकमतों में से चरणजीत रोड़ी को 157 वोट मिले। इसके अलावा अशोक तंवर को 19, रामकुमार को 4, सुशील इंदौरा को 39, पूनमचंद रत्ती को 10 मत हासिल हुए।