फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chaos in online examination, students who came to meet VC told the problem

ऑनलाइन परीक्षा में अव्यवस्था, वीसी से मिलने आए विद्यार्थियों ने बताई समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chaos in online examination, students who came to meet VC told the problem
सिरसा। चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित की जा रही ऑनलाइन परीक्षा के दौरान वीरवार को अव्यवस्थाओं के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहां एक ओर ढांचागत सुविधा के अभाव में सीडीएलयू की ओर से भी कमी रही, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों ने भी बिना मजबूत इंटरनेट व्यवस्था और अन्य प्रबंध किए परीक्षा में बैठना शुरू कर दिया। बाद में दिक्कत आने पर सीडीएलयू कैंपस की ओर दौड़े। वीसी ने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनकर उन्हें ऑफलाइन परीक्षा में बैठने का दूसरा विकल्प भी दिया, लेकिन विद्यार्थी अपनी जिद्द पर अड़े रहे।
विज्ञापन

हुआ यूं कि वीरवार को भी विभिन्न कॉलेजों के 100 से ज्यादा विद्यार्थी एकत्रित होकर सीडीएलयू कैंपस में पहुंच गए। वीसी ऑफिस में आए। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सलार उनकी समस्या सुनने आए। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के पोर्टल में खामियां है, जिसके कारण विद्यार्थियों को समस्या आ रही है। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि पोर्टल में अगर समस्या है तो विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा दें। करीब चार घंटे बाद तक विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ चली बहस के बाद भी विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उक्त विद्यार्थी वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक से भी मिले। वीसी ने उनकी समस्या सुनी और दूसरे विकल्प भी दिए, ताकि विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक से सामने रखीं समस्याएं
विद्यार्थी ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सलार से कहा ऑनलाइन परीक्षा पोर्टल में खामियां है। इसके चलते परीक्षा के दौरान समस्या आ रही है। तकनीकी टीम भी सहायता नहीं कर पा रही है। विद्यार्थी की बात सुन परीक्षा नियंत्रक बोले की आप कुछ लोगों को ही समस्या क्यों आ रही है। अन्य विद्यार्थी भी तो ऑनलाइन परीक्षा दे रहे हैं। पोर्टल में कोई खामी नहीं है, विद्यार्थी के मोबाइल में नेटवर्क के कारण पोर्टल से विकल्प नहीं आ रहे। अगर विद्यार्थियों को परेशानी आ रही है तो वह ऑफलाइन परीक्षा में दोबारा से ऑफलाइन परीक्षा में बैठ सकते हैं। विद्यार्थी बोले तो पहले ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प क्यों दिया गया था। करीब 40 मिनट तक चली वार्ता के बाद भी विद्यार्थियों की समस्याओं को कोई हल नहीं निकला, अंत विद्यार्थियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा के दौरान यह आ रही है समस्याएं
- आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को गलत आईडी व पासवर्ड जारी किया गया है।
- ऑनलाइन परीक्षा पोर्टल पर विश्वविद्यालय द्वारा भेजी गई आईडी से लॉग इन नही हो रहा है।
- विद्यार्थी द्वारा लॉग इन करने के 20 से 30 मिनट लेट प्रश्न पत्र मिल रहा है।
- परीक्षा के दौरान ड्यूटी स्टाफ विद्यार्थी को कैमरा ऑफ ऑन की चेतावनी दे रहा है, जबकि विद्यार्थी के पोर्टल पर कैमरा चल रहा होता है।
-- परीक्षा खत्म होने के बाद पीडीएफ जमा नहीं हो पा रही है।
-- पीडीएफ अपलोड होने के बाद टेस्ट ऑउट का विकल्प पोर्टल पर नहीं दिखता।
-- परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्या आने पर संबंधित टीम द्वारा सहायता नहीं मिल रही।
-- विद्यार्थी को परीक्षा में समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर से संपर्क नहीं हो पा रहा।
-- विद्यार्थी को शीट मिलने के बाद ई-मेल पर लॉग इन आईडी नहीं आया, जबकि विश्वविद्यालय द्वारा रोल नंबर को लॉग इन बताने पर भी गलत बता रहा है।
ऑनलाइन परीक्षा के दौरान पोर्टल सही से काम कर रहा है। नेटवर्क समस्या होने के कारण विद्यार्थियों को पोर्टल पर समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

- प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा
ऑनलाइन परीक्षा में अगर विद्यार्थी को परेशानी आ रही है तो वह पत्र लिखें। ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षा विश्वविद्यालय में ही ऑनलाइन ले ली जाएंगी। इस दौरान अगर कोई समस्या आती है तो उनसे निपटना भी आसान होगा।
- अजमेर सिंह मलिक, कुलपति, सीडीएलयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed