फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Changed business with CLU, preparation to seal Kera Resort

सीएलयू लेकर बदला कारोबार, केरा रिसोर्ट को सील करने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Changed business with CLU, preparation to seal Kera Resort
केरा रिर्सोट। फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नेशनल हाइवे किनारे स्थित केरा रिसोर्ट को बंद करवाने की तैयारी जिला नगर योजनाकार विभाग ने शुरू कर दी है। सीएलयू लेकर केरा रिसोर्ट संचालकों ने काम बदल दिया और बिना अनुमति के निर्माण भी कर दिए। नियमों को तोड़ते हुए काम किया। इसकी शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों ने जांच की और ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट खत्म होने के बाद अब आगामी कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिसार रोड स्थित सिकंदरपुर के पास केरा रिसोर्ट है। पहले यहां केवल रेस्टोरेंट था लेकिन आरोप है कि बाद में इसे बदलकर सिनेमा बना दिया गया। ऐसे में शिकायत जिला प्रशासन के पास पहुंची। जांच और कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग को जिम्मेदारी मिली क्योंकि सीएलयू जिला नगर योजनाकार विभाग से मिलता है। सूत्र बताते हैं कि इस शिकायत के आधार पर जांच की गई तो खुलासा हुआ कि जिस काम के लिए उन्होंने सीएलयू लिया था, वह कारोबार बदल दिया गया या बिना मंजूरी के दूसरे काम भी शुरू कर दिए। इतना ही नहीं बिना मंजूरी के निर्माण भी अतिरिक्त कर दिया गया। जितनी जगह में निर्माण करने की अनुमति मिली थी, उससे अतिरिक्त भी निर्माण कर दिए गए। यानी सीएलयू लेने के दौरान जो शर्तें लगाई थी, उनमें मनमर्जी से प्रबंधकों ने बदलाव कर दिया गया। ऐसे में विभाग से मिला ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट रद्द हो गया। सर्टिफिकेट रद्द होने के बाद जिला नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अब बंद करवाने की तैयारी शुरू, जिला प्रशासन से मांगी पुलिस फोर्स
जिला नगर योजनाकार विभाग अब इसे सील करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसके लिए बाकायदा डीटीपी विभाग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से पुलिस बल भी मांगा है। जिस दिन पुलिस फोर्स उपलब्ध होगी, उस दिन विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर रिसोर्ट को बंद करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरा को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उनका ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट खत्म हो गया है। क्योंकि जिस काम के लिए सीएलयू लिया था, उन्होंने उसका यूज चेंज कर दिया है। ऐसे में अब उसे बंद करवाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से पुलिस फोर्स मांगी है। अब कार्रवाई करेंगे।
-राजकीर्ति, जिला नगर योजनाकार, सिरसा।
जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई की मुझे कोई जानकारी नहीं है। ना ही हमारे पास विभाग की ओर से कोई नोटिस आया है।
-जयवीर सिंह, प्रबंधक, केरा रिसोर्ट, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed