फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Change in schedule of electricity supply in villages, now there will be cut for 16 hours

Sirsa News: गांवों में बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव, अब 16 घंटे लगेंगे कट

Thu, 11 Apr 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Change in schedule of electricity supply in villages, now there will be cut for 16 hours
डिंगमंडी। किसानों की गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। ऐसे में आगजनी से बचाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गांवों में बिजली कट के शेड्यूल में बदलाव किया है। पहले जहां सुबह 8 से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहती थी, अब ग्रामीण इलाकों में सुबह साढ़े 6 बजे से शाम साढ़े बजे तक तथा रात को साढ़े 12 बजे से साढ़े 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 30 अप्रैल तक यह शेड्यूल जारी रहेगी और गांवों में 16 घंटे बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन

अप्रैल महीने में गेहूं कटाई शुरू होने तथा तेज हवाएं चलने के कारण कई बार खेतों के बीच से गुजर रहे तारों में चिंगारी बनने के कारण आग लग जाती है। ऐसे में किसानों की फसल सुरक्षित रहे, इसको ध्यान में रखते हुए हर साल बिजली निगम द्वारा गेहूं कटाई होने तक बिजली की सप्लाई को दिन के समय में बंद रखा जाता है ताकि किसान अपनी फसल की सही तरीके से कटाई कर सके। डिंग बिजली निगम के एसडीओ राजेश सिंह ने बताया कि किसान सबसे पहले ट्यूबवेल या ट्रांसफार्मर के नीचे की जगह पर दो या तीन मरले में कटाई कर वहां नीचे की भूमि खाली कर दें ताकि अगर कोई चिंगारी गिरती है तो आगजनी से काफी हद तक बचाव हो सके। कटाई के बाद गेहूं की ढेरी लाइन के आसपास थोड़ी दूरी पर रखें ताकि शॉर्ट सर्किट के कारण किसान की फसल को नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि किसान ट्यूबवेल द्वारा खाल को पानी से भरकर रखें ताकि आपात स्थिति में घटना को काबू किया जा सके।
विज्ञापन


किसान को फसल की कटाई करते समय अपने आसपास पानी का ड्रम या पानी का स्टाक रखना चाहिए। क्योंकि कई बार आपात स्थिति में इसका प्रयोग किसान कर सकता है। यदि फिर भी शेड्यूल को आगे बढ़ाने की जरूरत पड़ी तो इसको आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के पास बिजली की कोई कमी नहीं है, केवल किसान हित में यह कदम हर साल उठाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





----
गर्मी का मौसम व गेहूं कटाई के दौरान बिजली की तारों में स्पार्किंग से गेहूं में आगजनी की घटनाएं हो जाती हैं। इसलिए गांवों में बिजली सप्लाई 30 अप्रैल तक 16 घंटे के लिए बंद रहेगी।---एमएल सुखीजा, कार्यकारी अभियंता, सब अर्बन डिवीजन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed