फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   chandraprakash honoured

ओबीसी को आबादी के अनुपात में मिले भागीदारी : चंद्रप्रकाश

Sat, 03 Oct 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 03 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
chandraprakash honoured
सिरसा। विश्वकर्मा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश। विज्ञप्त
प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष और आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश को सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटो - 22
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष और आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश का सम्मान शनिवार को किया गया। विश्वकर्मा समाज ने काठ मंडी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया।
समाज के लोगों ने उन्हें पगड़ी, शॉल, फूलमालाएं और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। चंद्रप्रकाश ने समारोह को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज मेहनतकश होने के बावजूद वंचित रहा है।
विज्ञापन

आबादी के अनुपात में उन्हें प्रतिनिधित्व और अवसर नहीं मिले हैं। सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए सभी को एकजुट होना होगा। अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़े वर्गों के लिए प्रभावी योजनाएं बनाने के लिए जातीय जनगणना के आंकड़े आवश्यक हैं। कांग्रेस प्रदेशभर में ओबीसी हक हुंकार अभियान चला रही है। यह अभियान जातीय जनगणना की मांग को लेकर चलाया जा रहा है।
चंद्रप्रकाश ने आपसी भाईचारा और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने समाज के लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वकर्मा समाज का आभार व्यक्त किया। समारोह में मिले स्नेह और अपनेपन को वह हमेशा याद रखेंगे।

सामाजिक-आर्थिक विकास पर जोर
चंद्रप्रकाश ने बताया कि वंचित और पिछड़े समुदायों का विकास तभी संभव है। उन्हें आबादी के अनुपात में उचित अधिकार, अवसर और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इससे उनका सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम में राकेश सुथार, भादर सुथार, सोहनलाल लदोइया, जगदीश श्याल और मनोज जांगड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed