{"_id":"5e175fa28ebc3e87d30c6d02","slug":"challan-sirsa-news-rtk536476346","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी के बाद भी दुकानदारों ने नहीं हटाए वाहन तो किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी के बाद भी दुकानदारों ने नहीं हटाए वाहन तो किए चालान
विज्ञापन
challan
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात पुलिस ने शहर की ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने रोड पर खड़े वाहनों का पोस्टल चालान भी काटा। यातायात पुलिस के इस अभियान से ऑटो मार्केट में दुकानदारों तथा मिस्त्रियों में हड़कंप मच गया और अपने वाहन इधर उधर करते नजर आए। इससे पहले एसएचओ ने सुबह साढ़े नौ बजे सभी दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वह अपने वाहन हटा लें, नहीं तो यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी। लेकिन दुकानदारों ने चेतावनी के साढ़े चार घंटे बाद भी वाहन सड़कों से नहीं हटाए। तब एसएचओ ने चालान की कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर में कंगनपुर रोड स्थित ऑटो मार्केट में बीच रोड पर दुकानदारों तथा मिस्त्रियों ने अपनी कबाड़ की गाड़ियां तथा रिपेयरिंग के लिए आई गाड़ियां खड़ी की हुईं थी। यह क्रम काफी समय से चलता आ रहा है। यातायात पुलिस के एसएचओ बहादुर सिंह सुबह साढ़े नौ बजे ही अपनी टीम के साथ ऑटो मार्केट पहुंच गए। जब एसएचओ वहां पर पहुंचे तो वहां सड़क के बीच में गाड़ियां लगी हुई पाईं। यातायात पुलिस ने दुकानदारों से कहा कि वह अपनी-अपनी गाड़ियां यहां से हटा लें नहीं तो यातायात पुलिस द्वारा हटाई जाएगी। एसएचओ ने दुकानदारों को दो घंटे तक का समय दिया कि वह अपनी गाड़ियां हटा लें। जब वह दोपहर को आएंगे तो उनको यह गाड़ियां यहां पर नहीं दिखनी चाहिए।
दोपहर दो बजे एसएचओ आए तो काटे गए चालान
जब दोपहर को करीब दो बजे एसएचओ अपनी पूरी टीम के साथ ऑटो मार्केट में पहुंचे तो वहां पर दुकानदारों व मिस्त्रियों ने कोई भी गाड़ी नहीं हटाई। एसएचओ ने आवाज लगाई कि इन वाहनों का जो भी मालिक है वह अपना वाहन हटा ले, लेकिन कुछ समय तक कोई भी बाहर नहीं आया। एसएचओ ने टीम को कहा कि इन वाहनों के पोस्टल चालान भेज दें। जिस पर टीम ने सात बड़े वाहनों के नो पार्किंग के पोस्टल चालान कर दिए। यातायात पुलिस की हरकत को देखते हुए सभी दुकानदार अपने वाहनों को साइड में करते नजर आने लगे। वहीं कई दुकानदार तो अपने खराब वाहन हटाने के लिए दूसरे वाहनों से टोचन करके हटाने शुरू कर दिए। यातायात एसएचओ ने नप के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई को फोन कर वहां पर बुलाया और कहा कि वह नप की ट्रैक्टर ट्राली लेकर आएं और यहां पर मौजूद कचरा उठा लें। जिसके कुछ ही समय बाद नप के अधिकारी भी वहां पर पहुंचे और वाहनों को निकालने के बाद कचरा उठवाने लगे। वहीं एसएचओ ने दुकानदारों को बताया कि अगर वह गाड़ी ठीक करते हैं तो रोड पर न खड़ी करें और अगर आगे से कोई गाड़ी मिलती है तो उसका चालान भी किया जाएगा तथा यातायात पुलिस अपने कब्जे में भी लेगी।
विज्ञापन
सड़क के बीच में फोन पर कर रहा था बात, चालान
अभियान के दौरान रोड पर एक युवक बाइक लेकर खड़ा था, बाइक पर न ही कोई नंबर था तथा न ही युवक के पास कोई कागजात थे। एसएचओ ने कहा कि वह साइड में खड़ा हो जाए, लेकिन वह युवक नहीं माना। जब एसएचओ बहादुर सिंह ने बाइक का निरीक्षण किया तो उस पर नंबर प्लेट ही नहीं थी। एसएचओ ने टीम को बाइक का चालान करने को कहा तो युवक पुलिसकर्मियों को फोन पर बात करवाने की दलीलें देने लगा लेकिन पुलिसकर्मियों ने युवक की एक न मानी और बाइक का पोस्टल चालान कर दिया।
दो साल पहले तत्कालीन ट्रैफिक एसएचओ ने चलाया था अभियान
आटो मार्केट में करीब दो साल पहले तत्कालीन एसएचओ अनिल सोढी व नगर परिषद के सीएसआई ने मिलकर अभियान चलाया था। तब दुकानदारों व मिस्त्रियों ने अतिक्रमण न करने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद भी दुकानदार व मिस्त्री सड़क से लेकर पार्किंग तक वाहनों को खड़ा करके उनकी रिपेयर करने का काम करते हैं।
जो रोड पर वाहन खड़े थे, उनको हटवाया गया है। किसी भी दुकानदार ने इसका विरोध नहीं किया और लोगों ने इसका साथ दिया। वहीं जो वाहन चालक नहीं आ रहे थे, उनका पोस्टल चालान भेजा गया है।
-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, एसएचओ यातायात पुलिस।।