फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Challan of 15 thousand for a Bolero registered in the name of the Government of India, police removed black film from the vehicle, took the red plate into custody

Sirsa News: भारत सरकार लिखी बोलेरो का कटा 15 हजार का चालान, पुलिस ने गाड़ी से ब्लैक फिल्म उतरवाई, लाल प्लेट कब्जे में ली

Wed, 14 Oct 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Challan of 15 thousand for a Bolero registered in the name of the Government of India, police removed black film from the vehicle, took the red plate into custody
ऐलनाबाद। बोलेरो गाड़ी पर भारत सरकार लिखना और ब्लैक फिल्म लगाना चालक को महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने ऐलनाबाद क्षेत्र में बोलेरो का 15 हजार रुपये का चालान काटा। पुलिस ने ब्लैक फिल्म उतरवाकर लाल प्लेट भी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि 13 अक्तूबर को सिरसा ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान भारत सरकार लिखी बोलेरो को रुकवाया गया। गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगी थी। पुलिस ने चालक से वाहन के दस्तावेज और भारत सरकार लिखने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि रेलवे विभाग के एक अधिकारी ने गाड़ी लीज पर ले रखी थी। हालांकि जांच के समय अधिकारी गाड़ी में मौजूद नहीं था। पुलिस के अनुसार चालक बनियान और चप्पल पहने हुए था। चालक अनुमति संबंधी दस्तावेज और ब्लैक फिल्म लगाने की अनुमति नहीं दिखा सका। नियमों के उल्लंघन पर 15 हजार रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed