{"_id":"6718031ae6f7659d3001d6b4","slug":"chairperson-got-angry-after-reading-rote-stories-said-there-is-a-need-to-keep-your-children-tied-in-a-fist-sirsa-news-c-21-hsr1011-490480-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रटी-रटाई कहानियां पढ़कर गुस्साईं चेयरपर्सन, बोली- अपने बच्चों को मुट्ठी में बांधकर रखने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रटी-रटाई कहानियां पढ़कर गुस्साईं चेयरपर्सन, बोली- अपने बच्चों को मुट्ठी में बांधकर रखने की जरूरत
Wed, 23 Oct 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
हिला चुनाव आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटियां पीडितों का पक्ष सुनते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनु भाटिया ने मंगलवार को जिला सभागार में 10 मामलों की सुनवाई की। इस दौरान रटी-रटाई एफआईआर को देखकर व पीड़ितों की बातें सुनकर चेयरपर्सन को गुस्सा आ गया। चेयरपर्सन ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि उनके पास नेताओं तक के फोन आते हैं, लेकिन मामलों में निष्पक्ष जांच ही होती है।
चेयरपर्सन ने सुनवाई के दौरान पीड़िताओं के साथ उनके परिजनों को नसीहत देते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को मुट्ठी में बांधकर रखने की जरूरत है। सच को छुपाने के लिए वह मन गढ़ंत कहानियां बनाते हैं और यहां आते हैं। एक मामले की सुनवाई करते हुए उन्होंने कहा कि घर का स्नानघर कहां पर है। यह कोई बाहरी व्यक्ति कैसे जान सकता है। उसे कैसे पता हो सकता है कि स्नानघर में रोशनदान कहां पर है। जब तक उसका उस घर में आना जाना नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर साढ़े सात फुट से लेकर 9 फुट पर स्नानघर का रोशनदान होता है। ऐसे में कोई कैसे फोटो बना सकता है। कोई है नक्शानवीश तो बताए, यही नियम होते हैं।
विज्ञापन
चेयरपर्सन ने शिकायत पढ़ते हुए कहा कि हिसार के एक होटल में ले जाकर गलत कार्य किया। पीड़िता सिरसा की रहने वाले वाली है और उसे जीजा ने वहां पर बुलाया था। 100 किलोमीटर कैसे कोई जबरदस्ती बुला सकता है।
बॉक्स
कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गलत काम करने मामले में भड़क गईं
चेयरपर्सन ने कहा कि शिकायतकर्ता हमेशा कहती है कि कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर गलत काम किया गया है। इसके अलावा कोई कुछ क्यूं नहीं पिलाता है। पुलिस भी इसको लेकर शिकायत दर्ज करती रहती है और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं करती है। यदि किसी में दम है तो कोई मुझे कुछ पिलाकर दिखाए। इस मामले में बिचौलिया बनकर आए व्यक्ति को कहा कि आप मुझे अपने साथ लेकर चलो। कहां पर चलोगे। कोई किसी को जबरदस्ती ले जा सकता है क्या।
महिला के इंस्टाग्राम पर सवा लाख फॉलोअर देख सब हुए हैरान
कीर्ति नगर चौकी के एक मामले में पीड़ित ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि वह उसके पति को रास्ता रोकर परेशान करते हैं। उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर गलत मैसेज करते हैं। इस पर चेयरपर्सन ने कहा कि आप अपनी इंस्टाग्राम आईडी दिखाओ ओर बताओ कि आपके फॉलोअर कितने हैं। इस पर महिला ने कहा कि उसके सवा लाख फॉलोअर हैं। इस पर सारे हैरान रह गए। चेयरपर्सन भी मुस्कुरा दी। दूसरे पक्ष के लोगों को सुना और आपसी विवाद को खत्म करने के आदेश दिए। भविष्य में दूसरा पक्ष महिला के पति को तंग करेगा तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश
पीड़ित महिला टीचर ने बताया कि किसी व्यक्ति ने उसके नहाने का वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल किया है। पीड़िता ने कहा कि चार महीने से पुलिस के चक्कर काट रही है। पुलिस ने कोई मदद नहीं कर रही है। चेयरपर्सन ने कहा कि पुलिस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करें।