{"_id":"63c43555e9aa630b2d43b776","slug":"chain-snatched-from-the-neck-of-a-woman-entangled-in-talks-snatchers-carried-out-two-incidents-in-24-hours-snatched-woman-s-purse-in-sutargarhia-market-sirsa-news-hsr6525284119-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातों में उलझा महिला के गले से झपटी चेन : 24 घंटे में स्नेचरों ने दो वारदात को दिया अंजाम, सुतरगढ़िया बाजार में भी झपटा महिला का पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातों में उलझा महिला के गले से झपटी चेन : 24 घंटे में स्नेचरों ने दो वारदात को दिया अंजाम, सुतरगढ़िया बाजार में भी झपटा महिला का पर्स
विज्ञापन
सिरसा। शहर में स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। 24 घंटों में स्नेचरों ने शहर में एक महिला से पर्स व दूसरी के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सेक्टर-20 में बाइक सवार दो युवक एक महिला के पास आए और गुरमीत नाम के व्यक्ति का पता पूछने लगे। महिला से बातचीत के दौरान ही एक युवक ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। आधी चेन युवक छीन कर फरार हो गए, जबकि आधी नीचे गिर गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी राम निवास मौके पर पहुंचे और पीड़ित शशि जैन का बयान दर्ज किया। सिविल थाना प्रभारी राम निवास का कहना है कि महिला का बयान दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही युवकों के बारे में सुराग हाथ लग जाएगा।
बाजार में खरीदारी के लिए जा रही थी महिला
दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में नोहरिया बाजार निवासी बिंदू रानी ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद वह अपने भतीजे निखिल के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजार में खरीदारी के लिए जा रही थी। सूरतगढ़िया बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आए। पीछे बैठे युवक ने उसका पर्स छीन लिया और युवक फरार हो गए। वारदात के बाद घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच उसका बयान दर्ज किया।