{"_id":"66805611084477d1cc04ce14","slug":"central-government-wants-to-suppress-public-voice-in-lok-sabha-and-rajya-sabha-selja-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-121940-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा व राज्यसभा में जनता की आवाज दबाना चाहती है केंद्र सरकार : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा व राज्यसभा में जनता की आवाज दबाना चाहती है केंद्र सरकार : सैलजा
Sun, 30 Jun 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष जनता की आवाज होती है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। लोकसभा में पहले ही दिन राहुल गांधी की आवाज को बंद करने का प्रयास किया गया। हम जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे। सरकार को जनता की आवाज सुननी ही होगी। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है।
इस दौरान फतेहाबाद व सिरसा से आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। कुमारी सैलजा ने कहा कि सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। सभी पार्टी के लिए अच्छा काम करें। अच्छा काम करने वालों की पार्टी में कभी अनदेखी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 36 बिरादरी के लोगों ने अपना चुनाव समझकर एकजुटता से लड़ा और भारी बहुमत से मुझे चुनाव में कामयाबी दिलाई। ठीक इसी प्रकार अब विधानसभा चुनावों में एकजुटता से काम करते हुए पार्टी के प्रत्याशियों को जिताएं, ताकि हरियाणा में अब कांग्रेस की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी को उनका बनता हक दिया जाएगा। वंचितों को उनका हक दिलाया जाएगा चाहे वह किसी भी वर्ग से हो। ये अधिकार हमें बाबा साहेब ने संविधान के तहत दिए हैं। बीजेपी का इसमें कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अनेक योजनाएं शुरू करके लोगों को लाभ देने का काम किया था। गरीब लोगों को भूखंड देने की शुरुआत भी कांग्रेस ने की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नौकरियों में हो या किसी अन्य योजनाओं के माध्यम से लोगों को उनके हक देंगे। इसके लिए हम सबको पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनावों तक काम करना होगा। अब दो माह तक शांत नहीं बैठना है। बीजेपी की नाकामियों व जनविरोधी नीतियों का जनता में खुलासा करना है. ताकि लोगों को मालूम हो सके कि बीजेपी जनता विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पहले प्रॉपर्टी आईडी गलत कर दी फिर पैसे लेकर लोगों को लाइनों में लगा कर ठीक कर रहे हैं।