फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Celebratory atmosphere in Manjinder Singh Sirsa's native village Bajekan on his victory in Delhi elections.

Sirsa News: दिल्ली चुनाव में मंजिंदर सिंह सिरसा की जीत पर उनके पैतृक गांव बाजेकां में जश्न का माहौल

Sat, 08 Feb 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Celebratory atmosphere in Manjinder Singh Sirsa's native village Bajekan on his victory in Delhi elections.
सिरसा में जीत का जश्न मनाते बाजेकां गांव के लोग।
सिरसा। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा नेता मंजिंदर सिंह सिरसा की जीत पर उनके पैतृक गांव बाजेकां में जश्न का माहौल देखने को मिला। शनिवार दोपहर को जैसे ही सिरसा की जीत की खबर आई तो ग्रामीण बड़ी संख्या में बाजेकां गांव के पंचायत घर में एकत्रित हो गए। इस दौरान ढोल की थाप पर ग्रामीणों ने नाचते हुए जमकर खुशी मनाई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई।
विज्ञापन


सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र कंग ने बताया कि दिल्ली के राजौरी गार्डन से विधायक बने मंजिंदर सिंह सिरसा एक सुलझे हुए राजनेता और समाजसेवी हैं। उनके चुनाव प्रचार में मुझे भी जाने का अवसर मिला था। सिरसा की जीत बाजेकां के लिए गर्व की बात है। उन्होंने गांव के विकास में भरपूर सहयोग दिया है।
विज्ञापन

माता-पिता से मिलने आते रहते हैं मंजिंदर
कंग ने बताया कि गांव में मंजिंदर के माता-पिता रहते हैं। पिता जसबीर सिंह से मिलने के लिए वे परिवार समेत आते रहते हैं। गांव के लोगों से भी मिलते है। गांव में उनके पिता के अलावा तीन चाचा हैं। लोगों के बीच उनका बड़ा रसूख है। मंजिंदर 12वीं पास करने के बाद ही दिल्ली चले गए और वहीं राजनीतिक कॅरियर शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed