फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU students first in Haryanvi group song

Sirsa News: सीडीएलयू के विद्यार्थी हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग में प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
CDLU students first in Haryanvi group song
सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की विजेता टीम को सम्मानित करते हुए आयोजक। विवि
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से स्टेट युवा महोत्सव -2025 में विश्वविद्यालय का नाम प्रदेश में रोशन किया है। टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग में प्रथम स्थान और हरियाणवी ग्रुप डांस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दोनों श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही, लेकिन सीडीएलयू के प्रतिभागियों ने अपनी गायन शैली, नृत्य कौशल, ताल-मेल, मंच प्रस्तुति और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के दम पर निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता सात से नौ दिसंबर तक पंचकूला में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से आई टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को सम्मानपूर्वक एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि ग्रुप डांस में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 75 हजार रुपये की राशि दी गई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, लोकधुनों, वेशभूषा और परंपराओं को मंच पर जीवंत कर दिया। विशेष रूप से हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, जबकि ग्रुप डांस में विद्यार्थियों की ऊर्जा ने प्रतियोगिता को नई ऊंचाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
उपलब्धियां पीढि़यों को करेंगी प्रेरित
सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार, कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार समेत सभी प्राध्यापकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और यह उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेंगी। कुलपति ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

----------------
सीडीएलयू के इन विजयी विद्यार्थियों की सफलता पूरे विश्वविद्यालय और जिले के लिए गौरव का विषय है। उनकी मेहनत, समर्पण और टीम भावना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हर विद्यार्थी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है। --- डॉ. मंजू नेहरा, युवा कल्याण निदेशक, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article