फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU started French diploma, campus students will get benefits

सीडीएलयू ने शुरू किया फ्रेंच भाषा डिप्लोमा, कैंपस के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
CDLU started French diploma, campus students will get benefits
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को नई सुविधा उपलब्ध करवाई है। इसके तहत अब सीडीएलयू अपने विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा का कोर्स भी करवाएगा। इसके लिए पहले से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को भी मौका मिलेगा। अंग्रेजी विभाग का सीडीएलयू प्रशासन ने नाम बदल दिया है और इसी शिक्षा सत्र से ये सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन

सीडीएलयू प्रशासन ने अंग्रेजी विभाग का नाम बदलकर अब डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश एंड फोरेन लैंग्वेज कर दिया है। इसके तहत अब विदेशी भाषाएं सिखाने के लिए विश्वविद्यालय में कोर्स शुरू किए जाएंगे। पहले चरण में सीडीएलयू ने अंग्रेजी विभाग में फ्रेंच भाषा सिखाने के लिए कोर्स शुरू किया है। इसके लिए दाखिले भी शुरू हो चुके हैं। कोर्स के लिए 60 सीटों का निर्धारण किया गया है। दाखिले का मौका केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जो पहले से सीडीएलयू के किसी भी विभाग में अध्ययनरत हैं। बाहरी विद्यार्थियों को सीधा दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

सर्टिफिकेट और डिप्लोमा मिलेगा, नहीं होगा नुकसान
अंग्रेजी विभाग ने प्रावधान किया है कि 5000 रुपये प्रति सेमेस्टर विद्यार्थियों से फीस ली जाएगी। जो विद्यार्थी एक सेमेस्टर फ्रेंच भाषा सीखकर छोड़ेगा, उसे सर्टिफिकेट मिलेगा, जबकि दो सेमेस्टर लगातार करने पर उस विद्यार्थी को डिप्लोमा मिल जाएगा। इससे उन विद्यार्थियों को नुकसान नहीं होगा जो एक सेमेस्टर में दाखिला लेकर छोड़ देते हैं। विद्यार्थी पर बाध्यता नहीं रहेगी कि उसे दोनों सेमेस्टर पूरे करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद लगेंगी कक्षाएं, दूसरी भाषाओं के लिए भी जल्द शुरू होंगे कोर्स
इस कोर्स में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा, जो पहले से किसी भी विभाग में अध्ययनरत हैं। ऐसे में उन विद्यार्थियों के मूल कोर्स की पढ़ाई खराब ना हो, इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। इसलिए प्रावधान किया गया है कि ये कक्षाएं दोपहर बाद लगेंगी।

अंग्रेजी विभाग में विदेशी भाषाओं को सीखाने के लिए कोर्स शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में फ्रेंच भाषा का कोर्स करवाया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों के पास 16 अक्तूबर तक आवेदन करने का समय है। कोशिश की जाएगी की इसके बाद 20 अक्तूबर से कक्षाएं शुरू हो जाएं। आने वाले समय में दूसरी अन्य विदेशी भाषाओं के भी कोर्स विश्वविद्यालय में शुरू किए जाएंगे।
- प्रो. उमेद सिंह, चेयरमैन, डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed