फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU

रद़द हुए पेपरों की डेट शीट जारी, 7 व

Thu, 02 Jan 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
CDLU
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले कॉलेज में दिसंबर माह के दो पेपर लीक होने के चलते रद्द कर दिए गए थे। उनकी परीक्षा अब जनवरी माह में होगी। राजकीय नेशनल कॉलेज के परीक्षा रजिस्ट्रार महेेंद्र प्रदीप ने बताया कि बीएससी दूसरे वर्ष की जो परीक्षा 17 दिसंबर को रद्द हुई थी, वो अब 7 जनवरी को आर्गेनिक केमिस्ट्री का समय सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े 12 तक का होगा। वहीं बीकॉम दूसरे वर्ष का जो पेपर 16 दिसंबर को रद्द हुआ था वो अब 8 जनवरी को इनकम टैक्स लॉ एंड प्रेक्टिस का समय दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक का होगा। बता दें कि सीडीएलयू के ये पेपर लीक हो गए थे। इस मामले में जांच कमेटी का गठन किया गया। जांच कमेटी ने फतेहाबाद के मुख्यतार सिंह कॉलेज के प्रश्न पत्रों के बंडल से छेड़छाड़ पाई। इस मामले में परीक्षा नियंत्रक ने इसकी जांच करवाने के लिए एसपी सिरसा को पत्र लिखा हुआ है।
विज्ञापन

ईवीएस की परीक्षा 13 जनवरी को
नेशनल कॉलेज की ईवीएस की परीक्षा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। परीक्षा निर्धारित तिथि व समय पर ही होगा। परीक्षा रजिस्ट्रार महेंद्र प्रदीप ने बताया कि बीए प्रथम के ईवीएस की परीक्षा 13 जनवरी, बीए दूसरे वर्ष की ईवीएस की परीक्षा 14 जनवरी व बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा 10 जनवरी को होगी। नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों की डेट शीट में कोई बदलाव नही किया गया है। ना ही कोई डेट शीट बदलाव का कोई नोटिस जारी किया गया है। सभी विद्यार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed