फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU

बीकॉम के पेपर के बाद अब बीएससी कैमिस्ट्री का पेपर भी रद्द, दस मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर भेजी सूचना

Tue, 17 Dec 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
CDLU
प्र ्न पत्रों के पैकेटों की जांच करते कुलपति डॉ. विजय कायत। - फोटो : Sirsa
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने मंगलवार को सुबह के बेच में होने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की कैमिस्ट्री की परीक्षा रद्द कर दी। परीक्षा शुरू होने का समय साढ़े नौ बजे था, लेकिन करीब 10 मिनट पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी कॉलेजों के केंद्रों को सूचित किया गया कि बीएससी केमिस्ट्री की परीक्षा रद्द कर दी गई है। हालांकि विश्वविद्यालय ने पेपर रद्द करने की वजह नहीं बताई। बता दें कि बीते दिन सोमवार को बी-कॉम का इनकम टैक्स एेंड लॉ प्रैक्टिस का पेपर लीक होने के अंदेशे से रद्द कर दिया गया था। ऐसे में मंगलवार को बीएससी द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर कैमिस्ट्री की परीक्षा लीक होने के अंदेशे से ही रद्द की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बीए तृतीय सेमेस्टर का अर्थशास्त्र, बीटीएम तृतीय वर्ष की ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और बीएससी कैमिस्ट्री की परीक्षा थी। लेकिन बीएससी कैमेस्ट्री की परीक्षा देने आए छात्रों को प्रश्न पत्र नहीं बांटा गया। परीक्षा अधीक्षक पेपर लेकर कक्षाओं में पहुुंच गए, लेकिन तभी उन्हें सीडीएलयू से संदेश आ गया कि पेपर न बांटा जाए। ऐसे में परीक्षा सुपरवाइजर ने सीलबंद प्रश्न पत्र वापस परीक्षा अधीक्षक को लौटा दिए। इसके बाद कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर नोटिस लगा दिया कि केमिस्ट्री की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसके बाद बीएसी द्वितीय वर्ष के छात्रों को बाहर जाने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने किया राजकीय नेशनल कॉलेज के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
परीक्षा रद्द होने के बाद सीडीएलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुलतान सिंह ने नेशनल कॉलेज के परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और प्रश्न पत्रों के बंडलों की रेंडमली जांच की। ताकि यह पता लगाया जा सकें कि किसी सेंटर पर प्रश्न पत्र की सील तो नहीं टूटी। परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा अधीक्षक व परीक्षा सुपरवाइजर प्रश्न पत्र लेने से पहले सील की अच्छी तरह से जांच करें और कॉलेज प्रशासन को हिदायत दी कि जहां तक संभव हो प्रश्न पत्र खोलते समय उसकी वीडियोग्राफी करवाई जाए। इसका खर्च सीडीएलयू अदा करेगी। नेशनल कॉलेज के परीक्षा अधीक्षक महेंद्र प्रदीप ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक ने प्रश्न पत्रों के बंडल की जांच की थी, सील सही पाई गई। विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द करने की वजह नहीं बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी ने फतेहाबाद के कॉलेजों का किया निरीक्षण
चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलपति प्रो. विजय कायत ने केटीकॉलेज रतिया, राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया, राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेडा व एमएम कॉलेज फतेहाबाद में चल रहे परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने विभिन्न केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले सुपरिंटेंडेंट इन चीफ की उपस्थिति में खोले जाएं। इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए यदि संभव हो तो विडियोग्राफी भी करवाई जाए। इस दौरान खोलने का समय व तिथि लिफाफे पर अंकित करें और इसके ऊपर मुख्य अधीक्षक, अधीक्षक व उप-अधीक्षक के हस्ताक्षर होने के बाद ही प्रश्न पत्रों को वितरित करना सुनिश्चित किया जाए। प्रो. विजय कायत ने परीक्षा अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे विश्वविद्यालय के मानकों की अनुपालना करते हुए परीक्षाओं का संचालन करवाए और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पानी व प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। कुलपति ने विभिन्न केंद्रों के इंस्पेक्शन रजिस्टरों, प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं के रिकॉर्ड का भी जायजा लिया।

परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए और परीक्षा तैयारी के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। परीक्षा केंद्र में मोबाइल वर्जित है इसलिए परिक्षार्थियों को कोई भी मोबाइल या इलैक्ट्रॉनिक गैजट परीक्षा केंद्र पर लाने से परहेज करना चाहिए।
- विजय कायत, वीसी, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed