फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU released the datesheet of undergraduate examinations, examinations will be held from May 1.

Sirsa News: सीडीएलयू ने जारी की स्नातक परीक्षाओं की डेटशीट , 1 मई से होंगी परीक्षाएं

Fri, 05 Apr 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 05 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
CDLU released the datesheet of undergraduate examinations, examinations will be held from May 1.
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जिसके अनुसार विद्यार्थियों की परीक्षाएं अब 1 मई से शुरू होंगी और 5 जून तक चलेंगी। अहम बात यह है कि इस बार कॉलेज के विद्यार्थियों को अपनी परीक्षाओं के बीच में ही लोकसभा चुनावों के लिए मतदान करना होगा। परीक्षाओं की सूची आचार संहिता को देखते हुए जारी की गई है।
विज्ञापन

ऐसे में चुनावों के चलते डेटशीट में कोई बदलाव होने की उम्मीद कम है। विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित समय पर ही परीक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी। शुक्रवार देर शाम विश्वविद्यालय की ओर से डेटशीट जारी की गई है। विवि में दो शिफ्टों में परीक्षाएं होंगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह साढ़े 9 से लेकर साढ़े 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के पहले दिन पहली शिफ्ट में पर्यावरण विषय की पांचवें व छठें सेमेस्टर व बीए जरनल अंग्रेजी सेमेस्टर द्वितीय की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में शाम को बॉटनी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन



---------------





हमारी ओर से स्नातक विषयों की परीक्षा का शेड्यूल यानी डेटशीट जारी कर दी गई है। एक मई से विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू होंगी।
--- शैलेंद्र हुड्डा, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed