{"_id":"64a0655d05bec21c1c0efb06","slug":"cdlu-investigation-begins-in-misbehavior-case-statements-of-private-secretary-of-vice-chancellor-security-personnel-and-students-recorded-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-2117-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू : दुर्व्यवहार मामले में जांच शुरू, कुलपति के निजी सचिव, सुरक्षा कर्मियों और विद्यार्थियों के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू : दुर्व्यवहार मामले में जांच शुरू, कुलपति के निजी सचिव, सुरक्षा कर्मियों और विद्यार्थियों के बयान दर्ज
Sat, 01 Jul 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीडीएलयू कुलपति पर विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ने जांच के लिए विद्यार्थियों, सुरक्षा कर्मियों और कुलपति को नोटिस जारी किया गया था। शनिवार को जांच में शामिल होने के लिए कुलपति के निजी सचिव, सीडीएलयू के सुरक्षा कर्मी व विद्यार्थी डीएसपी कार्यालय में पहुंचे। यहां पर करीब पांच घंटे तक उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चलती रही।
बता दें कि एक मई को सीडीएलयू के लाॅ भवन के बाहर डॉ. आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर डॉ. आंबेडकर छात्र संगठन के विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक को मांग पत्र सौंपने का प्रयास किया था। इस दौरान कुलपति ने उनकी मांग को नहीं सुना और विद्यार्थियों को पीछे होकर बातचीत करने की बात कही थी। विद्यार्थियों ने कुलपति पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने राज्यपाल दत्तात्रेय बंडारू को मांग पत्र सौंपा था। उन्होंने मामले की जांच किए जाने के निर्देश दिए थे। मामले की जांच अब डीएसपी मुख्यालय अजैब सिंह कर रहे हैं। उन्होंने छात्र संगठन के छात्रों, कुलपति और सीडीएलयू के सुरक्षा कर्मियों को जांच में शामिल होने के लिए पत्र लिखा था। शनिवार दोपहर 11.30 बजे चार छात्र, कुलपति के निजी सचिव धर्मवीर और सुरक्षा इंचार्ज हिम्मत सिंह जांच में शामिल होने के लिए पहुंचे।
वर्जन
विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार किए मामले को लेकर विद्यार्थी, प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। - अजैब सिंह, डीएसपी, सिरसा ।