{"_id":"6a57cc1318206cf7b20806eb","slug":"cdlu-declared-b-ed-second-year-result-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161533-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू ने जारी किया बीएड द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू ने जारी किया बीएड द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम
Wed, 15 Jul 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने बताया कि घोषित परिणाम में सिरसा और फतेहाबाद जिलों के करीब 30 बीएड महाविद्यालयों के लगभग 3500 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से बीएड (दो वर्षीय) द्वितीय वर्ष और बीएड स्पेशल (दो वर्षीय) द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी को परीक्षा परिणाम से संबंधित कोई समस्या या जानकारी प्राप्त करनी है तो वह विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल onlinecdlu.ac.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है या परीक्षा शाखा से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
प्रो. राजकुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए परीक्षा और परिणाम संबंधी सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करें।