फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU: Admission process for postgraduate classes started

CDLU : स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
CDLU: Admission process for postgraduate classes started
सीडीएलयू में दाखिला प्रक्रिया के चलते दस्तावेजों की जांच करते हुए। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि प्रशासन ने 22 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। विद्यार्थी 22 अगस्त से ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने सीटों का ब्योरा और शेड्यूल भी जारी किया है। दाखिल प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।

स्नातकोत्तर कोर्सों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को काफी समय से इंतजार था। विश्वविद्यालय के दाखिला शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी 22 अगस्त से लेकर 14 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदनों के बाद 14 सितंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। वहीं विश्वविद्यालय में बीपीएड व एमपीएड में भी दाखिला ले सकता है। पीजी के दाखिलों को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। दाखिलों को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। वहीं इस बार विश्वविद्यालय में अपना नियम बदलते हुए सभी कॉलेजों के दाखिले विश्वविद्यालय में ही करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इस प्रकार से रहेगा दाखिले का शेड्यूल
- ऑनलाइन आवेदन 22 अगस्त
- आखिरी तारीख - 6 सितंबर
- पहली लिस्ट जारी - 8 सितंबर
- पहली काउंसिलिंग - 9 सितंबर
- फीस जमा - 10 सितंबर शाम 5 बजे तक
- दूसरी लिस्ट जारी - 12 सितंबर
- दूसरी काउंसिलिंग - 13 सितंबर
- फीस जमा - 14 सितंबर शाम 5 बजे तक
- तीसरी लिस्ट जारी - 15 सितंबर
- तीसरी काउंसिलिंग - 16 सितंबर
- फीस जमा - 17 सितंबर शाम 5 बजे तक
- फिजिकल काउंसिलिंग - 19 सितंबर
बीपीएड और एमपीएड के लिए भी जारी किया शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन - 22 अगस्त
आखिरी तारीख - 4 सितंबर
पहली मेरिट लिस्ट - 7 सितंबर
पहली काउंसिलिंग - 8 सितंबर
फीस भरने का समय - 9 सितंबर
दूसरी मेरिट लिस्ट - 10 सितंबर
दूसरी काउंसिलिंग - 13 सितंबर
फीस भरने का समय - 14 सितंबर
तीसरी मेरिट लिस्ट - 14 सितंबर
तीसरी काउंसिलिंग - 14 सतंबर
फीस जमा करवाने का मौका - 15 सितंबर
फिजिकल काउंसिलिंग - 17 सितंबर
कॉलेजों के लिए ये है शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे - 22 अगस्त
आखिरी तारीख - 6 सितंबर
पहली मेरिट सूची- 8 सितंबर
पहली काउंसिलिंग - 9 सितंबर
फीस जमा करवाने का मौका - 10 सितंबर
दूसरी मेरिट लिस्ट - 12 सितंबर
दूसरी काउंसिलिंग - 13 सितंबर
फीस भरने का समय - 14 सितंबर
तीसरी मेरिट लिस्ट- 15 सितंबर
तीसरी काउंसिलिंग -16 सितंबर
फीस भरने का मौका -17 सितंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed