फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cb kaushik seva bharati jila adhyaksh

Sirsa News: सेवा भारती के जिलाध्यक्ष बने सीबी कौशिक

Tue, 14 Apr 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 14 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
cb kaushik seva bharati jila adhyaksh
सिरसा जिला व नगर इकाइयों का तीन वर्षों के लिए गठन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश के अंतर्गत सिरसा जिला व नगर इकाइयों का तीन वर्षों के लिए गठन किया गया है। सिरसा के साथ डबवाली, ऐलनाबाद और रानियां की नई कार्यकारिणी का गठित की गई। कार्यकारिणी की घोषणा मोहंता गार्डन स्थित सेवा भारती कार्यालय में सोमवार को की गई।

जिला स्तर पर डॉ. सुरेंद्र मल्होत्रा, खजानचंद गोयल और धर्मपाल को संरक्षक नियुक्त किया गया है। सीबी कौशिक को जिला अध्यक्ष, कुलदीप देवगुण को जिला सचिव, वर्षकांता को उपाध्यक्ष बनाया गया। श्याम लाल फुटेला को शिक्षा आयाम प्रमुख और कैलाश सचदेवा को स्वावलंबन आयाम प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अलावा, बिहारी लाल बंसल, सतीश हिसारिया और यतीन त्रिखा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


सिरसा शाखा में धर्मपाल सोमानी को अध्यक्ष, नीतू अग्रवाल को उपाध्यक्ष, विक्रम कुमार को सचिव और सतीश कुमार निर्मल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। डबवाली में विजय कुमार अध्यक्ष, कृष्ण गोयल सचिव और दीपक बब्बर कोषाध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐलनाबाद इकाई में डॉ. सुरेंद्र कुमार गुप्ता संरक्षक, कपूर चंद छापोला अध्यक्ष, प्रवीन पारीक सचिव तथा नरेश सरदाना कोषाध्यक्ष बनाए गए। रानियां में धर्मचंद संरक्षक, रजनीश खन्ना अध्यक्ष, भारतभूषण शर्मा सचिव और सुरेंद्र भरनावा कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीबी कौशिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों को निस्वार्थ भाव से करने का आह्वान किया ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों तक अधिक से अधिक सहायता पहुंचाई जा सके। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed