{"_id":"624c7f87ac4c556fac78e9f9","slug":"caught-two-students-copying-from-the-slip-in-the-same-center-formed-umc-sirsa-news-hsr6283896195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही केंद्र में पर्ची से नकल करते दो विद्यार्थी पकड़े, बनाई यूएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही केंद्र में पर्ची से नकल करते दो विद्यार्थी पकड़े, बनाई यूएमसी
विज्ञापन
सिरसा। बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान नकल करने के मामले लगातार सामने आ रहे है। परीक्षा में नकल करने वालों को पकड़ने के लिए फ्लाइंग टीमें भी लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इस दौरान जो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ में आ रहा है उस पर विभाग की ओर से यूएमसी बनाई जा रही है। वहीं स्थिति का निरीक्षण करने के लिए उपायुक्त भी अब फील्ड में उतरे हैं। मंगलवार को उन्होंने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
मंगलवार को भी 12वीं की गणित की परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान नकल के 2 मामले फ्लाइंग ने पकड़े। चेयरमैन फ्लाइंग जांच के दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड स्थित केंद्र में 2 परीक्षार्थी पर्ची द्वारा नकल करते मिले। इस टीम में सहीराम चाहर, गुदीप सैन, डॉ. जतिंद्र कौर और नवदीप धूड़िया ने दोनों परीक्षार्थियों की यूएमसी बनाई। जिले में 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर कुल 42 हजार 400 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। जिनमें से 12वीं कक्षा के 14 हजार 369 नियमित व 2792 ओपन बोर्ड के विद्यार्थी भी शामिल हैं। ये परीक्षाएं 27 अप्रैल को संपन्न होगी। परीक्षाओं की शूचिता बनाए रखने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है। प्रत्येक उड़नदस्ते में 3-3 सदस्य मौजूद रहते हैं। इसके अलावा परीक्षाओं पर लगातार नजर रखने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। बोर्ड कंट्रोल रूम फतेहाबाद में स्थापित है।
उड़नदस्तों ने 49 केंद्रों पर किया औचक निरीक्षण
बोर्ड व शिक्षा विभाग द्वारा गठित फ्लाइंग टीम ने 49 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें आर्य स्कूल, मेला ग्राउंड स्कूल, दड़बा, रूपावास, शाहपुर बेगू आदि स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चेयरमैन फ्लाइंग ने दो छात्र को पर्ची से नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन
केंद्रों पर रहती है रोल नंबर ढूंढने की दिक्कत
85 परीक्षा केंद्रों पर स्कूल के बाहर या स्कूल के अंदर रोल नंबर की लिस्ट लगाई जाती है। विद्यालयों द्वारा सिर्फ एक ही लिस्ट होने की वजह से विद्यार्थियों में भगदड़ मच जाती है। जिसकी वजह से विद्यार्थियों को रोल नंबर ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उपायुक्त ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिले में नकल रहित परीक्षा के संबंध में मंगलवार को 12वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर विभिन्न प्रबंधों का जायजा लिया। उपायुक्त ने सर्वप्रथम राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेला ग्राउंड तथा इसके बाद राजकीय उच्च विद्यालय शाहपुर बेगू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर, सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीसी कॉलोनी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीसी फ्लाइंग सदस्य नाथूसरी कलां से प्रिंसिपल सतबीर सिंह, गगनदीप सिंह व संजीव कुमार भी उनके साथ रहे। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों व परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों का आह्वान किया कि वे नकल रहित परीक्षाओं का सफल आयोजन करवाएं।

परीक्षा के दौरान छात्रा की उत्तरपुस्तिका देखते उपायुक्त अजय सिंह तोमर।- फोटो : Sirsa