फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Catch destitute animals campaign stopped due to lack of space in cowshed

Sirsa News: गोशाला में जगह न होने के कारण बेसहारा पशु पकड़ो अभियान बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Catch destitute animals campaign stopped due to lack of space in cowshed
सिरसा। शहर में बेसहारा पशु पकड़ने के लिए छह माह से अभियान चल रहा है। इसके तहत नगर परिषद की पशु पकड़ो टीम अभी तक 1500 पशुओं को पकड़ चुकी है। इस मुहिम का आगाज जिला नगर आयुक्त की ओर से किया गया था। अब पशुओं की अधिकता होने के चलते नंदीशाला और गोशालाओं ने पशुओं को लेने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


हालांकि, नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहर की दो से तीन गोशालाओं व नंदीशाला में नए शेड के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य मार्च माह तक पूरा हो जाएगा। इससे इन गोशालाओं में पशुओं की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। वहीं, मौजूदा समय में निकाय चुनावों में कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी होने के कारण भी इस अभियान को नियमित किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए इस अभियान को फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन


पशुओं के हिसाब से पैसा देता है नगर परिषद

जानकारी के अनुसार, गोशालाओं और नंदीशाला अपने खर्च पर पशुओं का नहीं रखती हैं। इन पशुओं के लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से पैसा जारी किया जाता है। प्रति पशु के हिसाब से नगर परिषद पैसा देता है। ऐसे में प्रतिमाह तीन लाख से चार लाख रुपये के बीच पैसा नगर परिषद प्रशासन की ओर से इन नंदीशालाओं में पहुंचाया जाता है। वहीं, दूसरी ओर पशुओं को पकड़ने वाली टीम को प्रति पशु के हिसाब से नगर परिषद पैसा देता है। सही मायने में नगर परिषद की ओर से लाखों रुपये बेसहारा पशुओं पर खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------
बेसहारा पशुओं को लेकर गोशालाओं के पास व्यवस्था नहीं है। शेड व अन्य व्यवस्था गोशालाओं में बनाई जा रही है। उसके बाद अभियान को दोबारा शुरू किया जाएगा।

- जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article