फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   case will run in fast court of utuber

Sirsa News: आरोपी महिला यूट्यूबर पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा

Wed, 23 Sep 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 23 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
case will run in fast court of utuber
अदालत से
विज्ञापन

महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म व देह व्यापार कराने का मामला
कोर्ट ने गंभीर दुष्कर्म समेत चार आरोपों में चार्जशीट दाखिल करने का दिया आदेश


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। महिलाओं को बंधक बनाकर दुष्कर्म व देह व्यापार कराने के आरोपों से जुड़े मामले में महिला यूट्यूबर हैप्पी सिंगला पर अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलेगा।
फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. नरेश कुमार सिंघल ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को आरोपी के खिलाफ गंभीर दुष्कर्म, आपराधिक साजिश, आपराधिक धमकी व मानव तस्करी से संबंधित आरोपों के तहत चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा कि आरोपी हैप्पी सिंगला का सप्लीमेंट्री चालान अभी तक पेश नहीं किया गया है। पुलिस को आदेश दिया जाता है कि कोर्ट के आदेशानुसार उक्त आरोपों को शामिल करते हुए चार्जशीट दाखिल की जाए। मामले की अगली सुनवाई 23 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के अनुसार, 14 मई 2026 को दो महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी दीपक सहारन को शिकायत दी थी। शिकायत में महिलाओं ने आरोप लगाया था कि वे ऑटो मार्केट स्थित होटल ब्लू बेरी में करीब पांच माह से साफ-सफाई का काम कर रही थीं।
आरोप है कि होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा व उसकी पत्नी ने उन्हें होटल में आने वाले लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रिंस अरोड़ा ने भी उनके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत में महिला यूट्यूबर हैप्पी सिंगला पर भी होटल संचालक के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने 15 मई को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed