{"_id":"6589ac8490ba90b1030a4184","slug":"case-registered-against-two-including-husband-in-dowry-harassment-case-sirsa-news-c-128-1-sir1002-12433-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दहेज उत्पीड़न मामले में पति सहित दो पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दहेज उत्पीड़न मामले में पति सहित दो पर मामला दर्ज
Mon, 25 Dec 2023 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 25 Dec 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जेजे कॉलोनी की एक विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर उसके साथ मारपीट करने व दहेज की मांग करने को लेकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सिरसा की जेजे कॉलोनी निवासी शैलजा की शादी जून 2016 को ऐलनाबाद निवासी धर्मवीर के साथ हुई थी। शैलजा का कहना है कि शादी में उसके घरवालों ने सामान व सोने-चांदी के जेवर दिए थे। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने उसे दहेज को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। शैलजा का कहना है कि जब वह गर्भवती हुई तो ससुराल वाले एक तांत्रिक को बुलाकर लाए और उसकी जांच करवाई। तांत्रिक ने ससुरालवालों से कहा कि तुम्हारी बहू के गर्भ में लड़की है। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे गर्भपात वाली दवाई लाकर दी। उसने दवाई खाने से इन्कार कर दिया तो ससुराल वालों ने उसे खूब पीटा। इसके बाद कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला और वे उसे प्रताड़ित करते रहे। शैलजा ने आरोप लगाया कि एक दिन उसके ससुर ने उसे वीडियो भेजी। जिसमें वह बंदूक से फायर कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसके बाद पुलिस को इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं महिला थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।