{"_id":"620a9d90209f890df93966a1","slug":"case-registered-against-six-including-three-nominated-in-fake-firm-case-sirsa-news-hsr624316546","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फर्म मामले में तीन नामजद सहित छह पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फर्म मामले में तीन नामजद सहित छह पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। फर्जी फर्म बनाकर 60 करोड़ के बिलों का लेनदेन करने मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन नामजद सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने अब मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
बता दें कि रविवार को डबवाली रोड स्थित सिरसा क्लब के बाथरूम में एक युवक बेसुध हालत में मिला था। क्लब के कर्मचारियों ने युवक के परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने उसके पुत्र के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का हेरफेर करने के आरोप कुछ लोगों पर लगाए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सिरसा निवासी अनिल गर्ग, प्रमोद गर्ग, मुकेश कुमार निवासी हरि विष्णु कॉलोनी, इलाहाबाद बैंक के तत्कालीन प्रबंधक व अज्ञात सीए तथा वकील के खिलाफ जांच शुरू की है।
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-बनवारी लाल, शहर थाना प्रभारी, सिरसा