{"_id":"65f735b74b70544aaa0ceada","slug":"case-registered-against-four-people-on-complaint-of-former-sarpanch-in-village-bhambhoor-dispute-sirsa-news-c-128-1-slko1008-116908-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव भंभूर विवाद में पूर्व सरपंच की शिकायत पर चार लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव भंभूर विवाद में पूर्व सरपंच की शिकायत पर चार लोगों पर मामला दर्ज
Sun, 17 Mar 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव भंभूर के गुरुद्वारे की भूमि को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गांव के पूर्व सरपंच की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव के पूर्व सरपंच बग्गा सिंह ने बताया कि गांव भंभूर में गुरुद्वारे की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें कोर्ट के आदेशों पर सदर थाना पुलिस उच्चाधिकारियों के साथ गुरुद्वारे का कब्जा दिलवाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान गांव के परगट सिंह, सतनाम सिंह, मनजीत सिंह, गुरमेल सिंह व उनके साथ 4 से 5 लोग कार्रवाई के समय मौजूद थे। बग्गा सिंह ने आरोप लगाया कि कब्जा कार्रवाई पूरी होने के बाद सभी लोगों ने गुरुद्वारा साहिब के साथ लगती दीवार को धक्का मारकर गिरा दिया। इसी के साथ गांव के लोगों ने ईंटें उठाकर पथराव कर दिया और गालियां देने लगे। पूर्व सरपंच ने बताया कि उक्त लोग अपने साथ वाहनों में तेजधार हथियार व लाठी, डंडे, लोहे के पाइप लेकर पहुंचे थे। कब्जा कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उन लोगों को रोकने का प्रयास किया। उन लोगों ने पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की की। पुलिस ने पूर्व सरपंच बग्गा सिंह की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।