{"_id":"69de875d678c7667ba0d6419","slug":"case-on-woman-surpunch-sirsa-news-c-128-1-sir1004-156652-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला सरपंच ने रची आरटीआई मांगने वाले ग्रामीण को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला सरपंच ने रची आरटीआई मांगने वाले ग्रामीण को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश
Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खुलासा होने पर सरपंच समेत चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज, गांव की एक महिला को दिया था प्लाॅट, मकान व रुपये का लालच
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा/सिरसा। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और सरपंच की शैक्षणिक योग्यता की आरटीआई मांगने वाले ग्रामीण को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश के आरोप में पुलिस ने गांव जमाल की सरपंच विनोद रानी, उनके पति ओम प्रकाश, ग्रामीण सुरेंद्र कुमार और आशा रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता गांव जमाल निवासी मोहन लाल ने बताया कि उसने 18 जनवरी 2024 को आरटीआई के माध्यम से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और सरपंच की शैक्षणिक योग्यता का ब्योरा मांगा था। इसके बाद जुलाई और अगस्त 2024 में उसने डीसी सिरसा और मुख्यमंत्री को नालियों के फर्जी बिल और कम कार्य के बावजूद अधिक पैसे लेने की शिकायत भेजी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, शिकायत से नाराज सरपंच और उनके सहयोगियों ने उसे फंसाने की साजिश रची। आरोपियों ने गांव की आशा रानी को प्लाॅट, मकान और रुपये देने का लालच देकर अपने साथ मिलाया। सुरेंद्र ने आशा को मोहन लाल से वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करने और उनका वीडियो बनाने के लिए कहा। इसके बाद आशा ने पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसके बाद शिकायतकर्ता मोहन लाल ने पुलिस को पूरी साजिश की जानकारी दी। जांच में सच सामने आने पर आशा ने अपनी शिकायत वापस ले ली और स्वीकार किया कि उसने सुरेंद्र के दबाव व लालच में आकर झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद मोहनलाल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। सोमवार को चोपटा थाना पुलिस ने सरपंच विनोद रानी, उनके पति, सुरेंद्र और आशा के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
जांच अधिकारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।