फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cart full of banned animal meat caught, six people named

Sirsa News: प्रतिबंधित पशु के मांस से भरी गाड़ी पकड़ी, छह लोग नामजद

Tue, 04 Jun 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 04 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cart full of banned animal meat caught, six people named
पकड़े गए ट्रक के साथ गोरक्षकों की टीम।
सिरसा। गांव चौबुर्जा स्थित हड़वारे से गाड़ी में प्रतिबंधित पशु का मांस भरकर यूपी के साहिबाबाद ले जाया जा रहा था। जिसकी सूचना गोरक्षा दल के सदस्यों ने पुलिस को दी। इसके बाद भावदीन टोल के पास गाड़ी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चालक ने साइड मारकर भागने का प्रयास किया। परंतु गाड़ी बंद होने से पुलिसकर्मियों ने उसमें सवार लोगों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हापुड़ के चालक जिशान व परिचालक अजहर पुत्र शरीफ के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पंकज निवासी जनता भवन क्षेत्र ने बताया कि वह गोरक्षा दल हरियाणा का जिलाध्यक्ष है। उसे रात करीब सवा 12 बजे सूचना मिली की यूपी नंबर की अशोक लीलैंड गाड़ी गांव चौबुर्जा स्थित हड़वारे से मांस से भरकर यूपी के साहिबाबाद जा रही है। इस पर उसने यह सूचना डिंग पुलिस को दी। जिसके बाद भावदीन टोल के पास पुलिस ने नाका लगवाकर उक्त गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी को उन पर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी बंद हो गई। इसके बाद गाड़ी में सवार चालक व परिचालक ने उन पर बांस के डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को काबू किया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जिशान व परिचालक ने अजहर बताया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह यह मांस गांव चौबुर्जा के हड़वारे से भरकर लाया है। उसे सुनील, हाजी निवासी मेरठ के फलावदा, फारुख निवासी गाजियाबाद के केला भट्टा व तासिम ने भरवाया था। इस मांस को गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित अर्शिया फैक्टरी में ला जाया जा रहा था। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि 6 नामजद लोगों जिशान, अजहर, सुनील पप्पू, हाजी सबलू, फारुख, तासिम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed