{"_id":"660af1868f3efbe9e30b2c4d","slug":"canter-driver-arrested-with-6-kg-doda-poppy-sirsa-news-c-128-1-slko1008-117680-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 6 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ कैंटर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 6 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ कैंटर चालक गिरफ्तार
Mon, 01 Apr 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा राज्य नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट सिरसा ने 6 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक कैंटर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि टीम एएसआई चानन के नेतृत्व में डबवाली रोड पर मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि एक कैंटर मध्य प्रदेश से होता हुआ गांव चौटाला के रास्ते बठिंडा जाएगा।
इस पर पुलिस टीम ने संगरिया रोड पर गांव चौटाला के सामने नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक कैंटर आता दिखाई दिया। जिसे रुकवाकर मौके पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर कैंटर की तलाशी ली गई तो केबिन के अंदर ड्राइवर सीट के पीछे प्लास्टिक के कट्टे में 6 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में चालक ने अपना नाम वरुण शारदा निवासी आलमगीर जिला लुधियाना पंजाब का रहने वाला बतलाया। पुलिस ने चालक पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।