फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Canter collides with tractor-trolley, driver dies

Sirsa News: कैंटर ने मारी ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर, चालक की मौत

Fri, 07 Feb 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 07 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Canter collides with tractor-trolley, driver dies
दुर्घटना में हाईवे पर पलटा ट्रैक्टर तथा पास खड़ा क्षतिग्रस्त कैंटर।
ओढां (सिरसा)। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर शुक्रवार दोपहर गांव ओढां में राधा स्वामी सत्संग घर के निकट एक कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां ट्रैक्टर चालक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवा यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन


गांव ओढां निवासी बीकर सिंह व उसका साथी भोला सिंह दोनों सिरसा में तूड़ी बेचकर ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर शुक्रवार दोपहर वापस ओढां आ रहे थे। ट्रैक्टर को बीकर सिंह चला रहा था, जबकि भोला सिंह ट्रॉली में बैठा था। रास्ते में ओढां में हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग घर के निकट एक कैंटर ने ट्राॅली को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से बीकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं ट्राॅली में बैठे भोला सिंह को भी चोटें आईं। हादसे में कैंटर में सवार 2 लोगों में से चालक भी घायल हो गया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ट्रैक्टर चालक करीब 50 वर्षीय बीकर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


बिजलीघर के निकट ट्रक और कैंटर टकराए

वहीं, शुक्रवार अलुसबह हाईवे पर ओढां में बिजली बिजली घर के निकट एक कैंटर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कैंटर चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन कैंटर का अग्रिम भाग क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। कैंटर चालक सोनवीर, निवासी आगरा ने बताया कि वह कैंटर में किन्नू भरने के लिए अबोहर जा रहा था। रास्ते में गांव ओढां में बिजली घर के निकट हाईवे पर एक ट्रक खड़ा था। इस दौरान साइड से आ रही 2 कारों को बचाने के चक्कर में कैंटर खड़े ट्रक से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed