{"_id":"64a9a4dddb37170ff5024c4b","slug":"camp-not-a-single-property-id-error-was-removed-from-the-strike-people-returned-after-giving-50-complaints-sirsa-news-c-128-1-sir1001-2480-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर : हड़ताल से एक भी प्राॅपर्टी आईडी की त्रुटि नहीं हुई दूर, 50 शिकायतें देकर लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर : हड़ताल से एक भी प्राॅपर्टी आईडी की त्रुटि नहीं हुई दूर, 50 शिकायतें देकर लौटे लोग
Sat, 08 Jul 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में प्लॉट धारकों की बनी प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां दूर करने के लिए नगर परिषद की ओर से शनिवार को कैंप लगाया गया। क्लर्कों की हड़ताल के कारण कैंप में कोई भी त्रुटि दूर नहीं हो सकी। नगर परिषद में दिनभर 50 लोग त्रुटियों को दूर करवाने के लिए पहुंचे। लेकिन यहां पर केवल उनकी एंट्री रजिस्टर में ही दर्ज हो पाई और दस्तावेज ही जमा हुए। ऐसे में उन्हें बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ा।
नगर परिषद में शनिवार को अधिकारियों की ओर से प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को दूर करने के लिए कैंप में छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इनमें से केवल तीन कर्मचारी ही काम पर पहुंच पाए। कंप्यूटर संबंधित काम करने वाला कोई भी कर्मचारी कैंप में न होने के कारण आईडी की छोटी गलती भी ठीक करने का काम नहीं हो पाया। शिकायतकर्ता पहुंचे तो कर्मचारियों ने उनकी शिकायत को रजिस्टर में दर्ज कर लिया और इसके बाद उनके दस्तावेज जमा कर उन्हें मोबाइल से सूचना दिए जाने की जानकारी देकर वापस भेज दिया। प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों के दूर न होने के कारण लाभार्थियों को परेशान होकर खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। सुबह 10 बजे से शाम करीब पांच बजे तक नगर परिषद में 50 प्रॉपर्टी धारकों ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाई हैं।
-- -- -- -
अब तक 27 हजार प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को किया गया है दूर
शहर में करीब एक वर्ष पहले बनाई गई 95 हजार प्रॉपर्टी आईडी में से नगर परिषद अपने स्तर पर अब तक कुल 27 हजार प्रॉपर्टी आईडी को ठीक कर उनकी कमियों को दूर कर चुका है। लेकिन इसके बाद भी नगर परिषद के पास हर रोज 50 शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी में गलती होने की पहुंच रही हैं। हालांकि नगर परिषद की ओर से असेसमेंट नोटिस भी जारी किए गए हैं ताकि लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने व अपनी आईडी संबंधित जानकारी मिल सके। लेकिन इसका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- --
लघु सचिवालय के समक्ष क्लर्कों का जारी रहा धरना, नारेबाजी की
वहीं दूसरी तरफ वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर चौथे दिन भी जिलेभर के क्लर्क हड़ताल पर सरकार के खिलाफ गरजे। जिलाभर के करीब 530 क्लर्क हड़ताल पर हैं। जिसके चलते सरकारी कार्यालयों का काम पूरी तरह से प्रभावित है। क्लर्क वेतन बढ़ाने के बाद ही काम पर लौटने की चेतावनी दे रहे हैं। हालांकि शनिवार को सरकारी कार्यालयों की छुट्टी होने के चलते लोग काम करवाने के लिए नहीं पहुंचे। वहीं क्लर्कों ने यहां पर दिनभर नारेबाजी की। क्लर्काें का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह आंदोलन को खत्म नहीं करेंगे। सरकारी की तरफ से उन पर किसी तरह का दबाव बनाया जाता है तो भी वह अब पीछे नहीं हटेंगे। क्लर्काें की हड़ताल के कारण रजिस्ट्री, लाइसेंस , डोमिसाइल, आरसी सहित अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं।
-- -- -- --
वर्जन
प्राॅपर्टी आईडी में कमियों को दूर करने के लिए कैंप लगाया गया है। लेकिन क्लर्काें की हड़ताल के कारण काम नहीं हो पा रहा है। दिनभर में 50 शिकायतें आई हैं। जिन्हें जमा कर लिया है और सोमवार को इन आईडी को ठीक करने का काम किया जाएगा। इसके लिए पोर्टल पर नई आईडी तैयार किए जाने के बाद ही इसका समाधान किए जा सकता है।
-मुनीष सैनी, इंचार्ज, प्रॉपर्टी आईडी ब्रांच, नगर परिषद सिरसा ।