फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cabinet Minister Bedi flagged off Run for Unity

Sirsa News: रन फॉर यूनिटी को कैबिनेट मंत्री बेदी ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 02 Nov 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Bedi flagged off Run for Unity
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में वीरवार को जिलास्तरीय राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इसमें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान रन फॉर यूनिटी दौड़ भी आयोजित की गई। जिसे मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस दौरान उपायुक्त शांतनु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को स्वतंत्र भारत को अखंड बनाने का श्रेय जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में भारतीय संघ में 562 रियासतों का विलय करवाकर आज के मजबूत भारत की नींव रखी। उनका दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्र समर्पण और विराट योगदान भारत कभी नहीं भुला सकता। इससे पहले उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद : कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, पूर्व जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिला महामंत्री प्रमोद कंबोज, पार्षद सुमन शर्मा, डीएमसी सुरेंद्र बैनीवाल, सीईओ जिला परिषद सुभाष चंद्र, नगराधीश पारस भगोरिया, डीडब्ल्यूओ राकेश कुमार, युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा, राजेंद्र सिंह देसूजोधा आदि मौजूद रहे।

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बाबा ब्रह्मदास से लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसीसिरसा। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने वीरवार को गांव संगरसाधा स्थित डेरा बाबा भूमण शाह में पहुंचकर बाबा भूमणशाह पूजा स्तंभ पर माथा टेका और गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास से आशीर्वाद लिया। उन्होंने गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास से बातचीत की। इस दौरान बाबा ब्रह्मदास ने मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।मंत्री बेदी ने कहा कि संत समाज का दर्पण होते हैं। उनमें हमें ज्ञान एवं सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। केवल गुरु के चरणों में आशीर्वाद लेने से ही कृपा आती है।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन में किसी भी तरह से अहम की जागृति न हो। हमारा हर पल भगवान की कृपा और पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद के रूप में है। डेरा बाबा भूमण शाह में आने को अपना सौभाग्य बताते हुए उन्होंने कहा कि यह डेरा संस्कृति और परंपरा समाज को जोड़ने का प्रतीक है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा शीशपाल कंबोज, पूर्व जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, बलदेव सिंह मांगेआना, सतीश जग्गा, बलजिंद्र जोशन आदि मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed