फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   By moving just fell and innocent ...

...और चलती से बस से गिरी मासूम

Tue, 23 Sep 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 23 Sep 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
By moving just fell and innocent ...

बस की खिड़की में खड़े युवकों को वहां से हटने के लिए कहना ड्राइवर और कंडक्टर को महंगा पड़ गया। कैंट से हिसार की ओर आ रही रोडवेज बस में सवार 7-8 युवकों ने ड्राइवर पर पाइप से हमला कर दिया।

विज्ञापन


बीचबचाव में आए कंडक्टर की भी युवकों ने पिटाई कर डाली। चलती बस में हमला होने से बस डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बस अचानक रुक गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


घायल ड्राइवर का सामान्य अस्पताल में उपचार करवाया गया। वहीं, कंडक्टर का कहना है कि मारपीट में उसकी सोने की अंगुठी गुम हो गई।
 
जानकारी के अनुसार रोडवेज की बस जींद से हिसार के लिए चली थी। जब बस हांसी पहुंची तो उसमें दो युवक सवार होकर खिड़की में खड़े हो गए।

ड्राइवर सुखबीर ने उन्हें खिड़की से साइड में खड़ा होने की बात कही तो युवक जिद पर अड़ गए। बाद में जब कंडक्टर जोगेंद्र हांसी बस स्टैंड के अधिकारियों व यूनियन सदस्यों को बुलाने गया तो इतने में युवक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हांसी से चलकर बस जैसे ही कैंट पहुंची तो युवक बस में सवार हो गए। बस के चलने के साथ ही इन दो युवकों ने अपने अन्य पांच-छह साथियों के साथ मिलकर पाइप से ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया।

चलती बस पर संतुलन खो जाने के कारण बस डिवाइडर पर चढ़कर बंद हो गई। वहां से गुजर रही डीएसपी हांसी की गाड़ी में सवार कर्मियों ने बस में युवकों का उत्पात देखा तो उन्होंने स्थिति को संभाला।

तब तक आरोपी बस के शीशे तोड़ते हुए फरार हो गए, लेकिन एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बाद में बस को डिवाइडर से उतारकर बस स्टैंड लाया गया और ड्राइवर व कंडक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस लाइन चौकी में दी।

ड्राइवर सुखबीर ने बताया कि इस दौरान बस में 40-45 सवारियां बैठी थी, यदि बस डिवाइडर पर चढ़कर न रुकती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सुखबीर के अनुसार हमलावर कॉलेज स्टूडेंट थे।

कंडक्टर जोगेंद्र ने आरोप लगाया कि इस घटना के दौरान युवकों ने उससे पैसे का थैला भी छीनने का प्रयास किया और छीनाझपटी में उसकी अंगुली से सोने की अंगूठी भी गायब हो गई।

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजपाल नैन व ईश्वर लौरा का कहना है कि इस तरह रोडवेज कर्मियों पर किया गया हमला निंदनीय है। रोडवेज यूनियनें ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी।


मंगलवार को बुलाया गया है : यादव

रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर जितेंद्र यादव का कहना है कि युवकों ने सवारियों की जान को खतरे में डाला है। सारी तहकीकात करने के लिए पकड़े गए युवक से पूछताछ के आधार पर उनके मां-बाप को मंगलवार को बुलाया गया है। क्षतिग्रस्त बस का सारा हर्जाना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed