फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   By-elections will be held on July 9 for 89 Panchs in 75 Panchayats of the district

Sirsa News: जिले की 75 पंचायतों में 89 पंचों के लिए नौ जुलाई को होंगे उपचुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
By-elections will be held on July 9 for 89 Panchs in 75 Panchayats of the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले की पंचायतों में खाली पंचों की सीटों के लिए चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी है। जिले में 75 पंचायतों में 89 पंचों के लिए उपचुनावों होंगे। प्रत्याशी 21 से 26 जून तक अपना नामांकन संबंधित चुनाव अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके बाद 9 जुलाई को मतदान होगा और साथ ही मतगणना कर नतीजे जारी किए जाएंगे।
सिरसा जिले में सरपंचों, जिला परिषद और पंचायत समिति की सभी सीटें भरी हुई हैं, लेकिन कई पंचायतों के वार्डों में सीट रिजर्व होने व किसी का नामांकन न आने पर पंच पद की सीटें खाली रह गई। ऐसे में अब चुनाव आयोग की तरफ से उपचुनाव करवाया जाएगा। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। प्रशासन ने भी चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। उपचुनाव में भाग लेने के लिए उम्मीदवार 21 जून से 26 जून तक चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी के पास नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 27 जून को अधिकारी नामांकन के लिए आए दस्तावेजों की जांच करेंगे। 28 जून को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते है। इसके बाद 9 जुलाई को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदाता अपना संबंधित बूथ पर वोट डाल सकते हैं। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन खंड में होंगे पंचों के चुनाव
बडागुढ़ा खंड : बडागुढ़ा, भागसर, बीरूवाली गुढ़ा, बूर्जभंगू, खाई शेरगड़, मल्लेवाला, रंगा, थिराज
डबवाली खंड : अबूबशहर, अलीका, भारूखेड़ा, देसूजोधा, गंगा , गिद्डखेड़ा, जंडवाली बिश्नोईया, मसिता, मुन्नवाली, पन्नीवाला रूलदू, फूलो, राजपूरा, रिसालियाखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलनाबाद खंड : अमृतसर कलां, दयासिंह थेहड़, ढाणी संतावाली, धोलपालिया, जगमालवाली, संतनगर, मिठनपुरा, मोजूखेड़ा, ठोबरिया ।
नाथूसरी चोपटा खंड : अरनियांवाली, गदली, गिगोरानी, कागदाना, खेड़ी, लूदेसर, रंधावा, साहुवाला द्वितीय, शेरपुरा।
ओढां खंड : दादू, धर्मपूरा, जलालआना, किंगरा, पिपली, सिंहपुरा।
रानियां खंड : बणी, भड़ोल्यावाली, चकराइया, धोतड़, ढुढियावाली, फिरोजाबाद, हिम्मतपुरा, कोठा सैनपाल, मंगालिया, नाथौर, रणजीतपुर थेहड़ी, सैनपाल, संतावाली।
सिरसा खंड : अलीपुर टीटूखेड़ा, ढाणी चन्नू शहीद, ढाणी ख्योंवाली, धिंगतानियां, पनिहारी, पतली डाबर, रंगड़ी खेड़ा, रसुलपुर, शमशाबाद पट्टी, थेहड़ी बाबा सावन सिंह।



आदेश जारी होने के बाद चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपचुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव करवाया जाएगा। -राजेश कुमार, डीडीपीओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed