फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   businessmen protest against gst department

Sirsa News: जीएसटी विभाग के विरोध में बंद रहा आयरन-टूल्स बाजार, व्यापारियों ने जताया रोष

Tue, 21 Jul 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
businessmen protest against gst department
जीएसटी विभाग के ​खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी।
जीएसटी अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप, व्यापारियों ने कार्रवाई रोकने की उठाई मांग
विज्ञापन


फोटो 3 व 4

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आयरन-टूल्स एंड ट्यूबवेल एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को जीएसटी विभाग के कथित तानाशाही रवैये के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। उन्होंने जीएसटी अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और कार्रवाई रोकने की मांग की।
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जीएसटी अधिकारी बाजार में भय का माहौल बना रहे हैं जिससे व्यापारियों में असुरक्षा है।
विज्ञापन

हीरालाल शर्मा ने बताया कि त्रुटि होने पर नियमानुसार कार्रवाई हो पर डराना-धमकाना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना महामारी और आर्थिक मंदी से व्यापारी पहले ही आर्थिक संकट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने कहा कि 50 हजार रुपये से अधिक के बिल पर ई-वे बिल अनिवार्य है। पांच करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक कारोबार पर ई-इनवॉइसिंग भी लागू है। कीर्ति गर्ग ने तर्क दिया कि इससे जीएसटी चोरी की संभावना कम है। इसलिए बार-बार कार्रवाई समझ से परे है।

आंदोलन की चेतावनी
एसोसिएशन के प्रधान अजय भारद्वाज ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और जीएसटी विभाग ने इस मामले का जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आपात बैठक बुलाकर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। प्रदर्शन में कई अन्य व्यापारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed