फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bus driver Gurjit underwent operation, two bullets removed

Sirsa News: बस चालक गुरजीत का हुआ ऑपरेशन, दो गोलियां निकालीं

Fri, 22 Nov 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 22 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bus driver Gurjit underwent operation, two bullets removed
सिरसा। रानियां में वीरवार को पुरानी रंजिश के चलते स्कूल बस चालक व उसके परिजनों पर गोलियां चलाई गई थी। इसमें चालक गुरजीत दो गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिरसा के नागरिक अस्पताल से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

हालात में सुधार नहीं होने पर उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर शुक्रवार को चिकित्सकों ने गुरजीत का ऑपरेशन कर दो गोलियां निकाली। चिकित्सकों के अनुसार गुरजीत की हालत नाजुक बनी हुई और उसे इमरजेंसी में रखा गया है। वहीं, गुरजीत के पिता सुखदेव का भी सिरसा के निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। उनके शरीर से भी गोलियाें के छर्रे निकाले गए। जबकि गुरजीत के भतीजे और भाई को भी सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

------
यह है मामला
गांव नगराना के निजी स्कूल बस चालक गुरजीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह और आरोपी नाबालिग युवक व उसके पिता सतनाम सिंह के बीच चार साल पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों पक्षों का मन मुटाव पंचायत में समाप्त करवा दिया गया। उसके बाद दोनों में किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं हुआ। आरोपी सतनाम सिंह ने रंजिश को लेकर वीरवार सुबह बस चालक गुरजीत सिंह पर हमला कर दिया। उसने स्कूल बस के आगे ट्रैक्टर अड़ाकर चालक गुरजीत के साथ बहस शुरू कर दी। तभी कार लेकर उसका नाबालिग बेटा आ गया। वहीं गुरजीत के पिता सुखदेव सिंह, भाई और बस में बैठा भतीजा भी विवाद सुनकर मौके पर आ गए। सतनाम ने डंडे से गुरजीत पर हमला कर दिया। मामला बढ़ने पर कार से हथियार निकालकर गोलियां चला दीं। दो गोली गुरजीत को लगी। परिवार के तीन सदस्यों को फायरिंग के दौरान गोलियों के छर्रे लगे। इसके बाद पिता-पुत्र कार लेकर सिरसा की ओर भाग गए। लोगों ने घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन गुरजीत को अग्रोहा मेडिकल काॅलेज ले गए तथा दूसरे परिजनों को सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, सीआईए सिरसा की टीम ने सतनाम सिंह और उसके बेटे को कार सहित सिरसा रानियां रोड पर गिरफ्तार कर उनसे हथियार बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग होने के कारण सतनाम के बेटे को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर जुवेनाइल जेल भेज दिया गया। वहीं, सतनाम को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। गुरजीत सिंह सहित उसके पारिवारिक सदस्य शमशेर सिंह, सुखदेव सिंह व मनप्रीत सिंह को गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed