{"_id":"67f96186d63849e43c013870","slug":"bulldozer-was-run-on-the-temple-there-was-a-scuffle-between-the-citizens-and-the-police-in-rania-bazaar-sirsa-news-c-128-1-svns1027-136193-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मंदिर पर चलाया बुलडोजर, रानियां बाजार में नागरिकों और पुलिस में हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मंदिर पर चलाया बुलडोजर, रानियां बाजार में नागरिकों और पुलिस में हुई नोकझोंक
Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
रानियां रोड स्थित मंदिर पर पीला पंजा चलाते हुए कर्मचारी।
सिरसा। रानियां बाजार स्थित श्री वानेश्वर बालाजी इच्छापूर्ण मंदिर पर शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। प्रशासन ने उक्त कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के बाद की। कार्रवाई से लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने कार्रवाई को रोकना चाहा, लेकिन भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी के कारण वे कुछ न कर सके। गुस्साए लोेगों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।
इसके बाद पुलिस ने लोगों को पुलिस की गाड़ी में बैठाया और हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ रानियां बाजार पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर श्री वानेश्वर बालाजी इच्छापूर्ण मंदिर पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया। लोगों को जब इसका पता चला तो काफी संख्या में भक्त जन यहां पहुंच गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।
लोगों ने उक्त कार्रवाई का विरोध किया। मंदिर का संचालन करने वालों का कहना है कि उन्हें नोटिस मिला था, उन्होंने इसका जवाब भी दे दिया था। यह मंदिर करीब 30 साल पहले बना था। यहां पर एक बंदर मर गया था, जिसकी समाधी किसी ने बना दी थी। इसके बाद यहां पर बालाजी का मंदिर बना दिया गया। लोगों का कहना है कि जिस शख्स ने शिकायत की थी उसने भी गैर कानूनी ढंग से इमारत बनाई हुई है।
विज्ञापन
लोग बोले- प्रशासन को रास नहीं आया पूजा-पाठ
लोगों का कहना है कि अगर इस मंदिर का अवैध निर्माण किया गया है तो इस रोड पर बहुत संख्या में लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। प्रशासन को इनके खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन प्रशासन ने लोगों के अवैध निर्माण पर तो कार्रवाई करने के बजाय मंदिर पर ही बुलडोजर चला दिया। यहां पर सैकड़ों लोग पूजा करने आते हैं, प्रशासन को लोगों का पूजा पाठ करना रास नहीं आ रहा।
लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे
प्रशासन की कार्रवाई से भड़के लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक बच्ची अपनी मां को पुलिस से बचाते हुए रोने लगी। मगर पुलिस के डंडे के आगे महिला कुछ न कर पाई। इसके बाद पुलिस की गाड़ी भक्तों को हिरासत लेकर चली गई।
उक्त कार्रवाई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर की गई है। पुलिस का सहयोग लेकर अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटा दिया गया है। प्रशासन की ओर से दो बार नोटिस जारी किया गया था।
- अनिल मोईल, एसडीओ, नगर परिषद