{"_id":"63bda1544465a44e9523f7ef","slug":"budget-released-for-republic-day-celebrations-each-school-will-get-rs-500-teacher-said-it-is-difficult-to-celebrate-national-festival-sirsa-news-hsr652118138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गणतंत्र दिवस समारोह के लए बजट जारी, प्रत्येक स्कूल को मिलेंगे 500 रुपये, शिक्षक बोले- इतने में राष्ट्रीय पर्व मनाना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गणतंत्र दिवस समारोह के लए बजट जारी, प्रत्येक स्कूल को मिलेंगे 500 रुपये, शिक्षक बोले- इतने में राष्ट्रीय पर्व मनाना मुश्किल
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चत्तरगढ्पट्टी। संवाद
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले की राजकीय स्कूलों में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों के समग्र शिक्षा जिला परियोजना संयोजकों को पत्र जारी कर आदेश दे दिए हैं। लेकिन विडंबना ये है कि कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रत्येक स्कूल को केवल 500 रुपये का बजट जारी किया जाएगा। ऐसे में इतनी राशि में कार्यक्रम करवाने में स्टाफ को परेशानी उठानी पड़ती है। स्कूल मुखियाओं ने मांग की है कि स्कूल में बच्चों की संख्या के आधार पर बजट जारी किया जाए।
प्रदेश भर के राजकीय विद्यालयों में वर्ष 2011 से पहले गांव स्तर पर कमेटी सामाजिक कार्य देखती थी। इसके बाद स्कूल स्तर पर एसएमसी यानी स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया। इनमें विद्यार्थियों के अभिभावकों को शामिल किया जाने लगा। एसएमसी के मार्गदर्शन में ही ये कार्यक्रम होते हैं। तभी से हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बजट जारी किया जाता है। लेकिन विडंबना है कि पिछले 11 सालों से केवल 500 रुपये ही उपलब्ध करवाए जाते हैं। ऐसे में समस्या ये रहती है कि इतनी राशि में कार्यक्रम कैसे आयोजित होगा। स्कूलों की ओर से शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर मांग भी की जाती है कि विद्यार्थियों की संख्या अनुसार फंड उपलब्ध करवाया जाए। फिर भी यही स्थिति है। प्रदेश जिले में 650 प्राइमरी स्कूलों के लिए 3 लाख 25 हजार रुपये जबकि 194 सेकेंडरी स्कूलों के लिए 97 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। इसी प्रकार प्रदेश भर के 11108 प्राथमिक स्कूलों के लिए 55 लाख 54 हजार रुपये का बजट दिया गया है। इसके अलावा 3361 स्कूलों के लिए 16 लाख 80500 रुपये का बजट उपलब्ध करवाया गया है।
विभाग के निर्देश जारी, ऐसे आयोजित करें कार्यक्रम
विभाग की ओर से सभी स्कूलों को आदेेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि स्कूल स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह होगा। इस दौरान आम सभा की बैठक होगी। बच्चों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं सुविधाओं को लेकर एक बैनर, डिस्पले बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
किस जिला को कितना मिला फंड
जिला एलीमेंट्री स्कूल बजट
अंबाला 613 306500
भिवानी 553 276500
चरखी दादरी 260 130000
फरीदाबाद 281 140500
फतेहाबाद 475 237500
गुरुग्राम 451 225500
हिसार 606 303000
झज्जर 350 175000
जींद 530 265000
कैथल 449 224500
करनाल 604 302000
कुरुक्षेत्र 675 337500
महेंद्रगढ़ 584 292000
नूंह 807 403500
पलवल 508 254000
पंचकूला 352 176000
पानीपत 299 149500
रेवाड़ी 495 247500
रोहतक 248 124000
सिरसा 650 325000
सोनीपत 500 25000
यमुनानगर 818 409000
कुल 11108 5554000
जिला सेकेंडरी स्कूल बजट
अंबाला 155 77500
भिवानी 201 100500
चरखी दादरी 109 54500
फरीदाबाद 98 49000
फतेहाबाद 151 75500
गुरुग्राम 127 63500
हिसार 276 138000
झज्जर 176 88000
जींद 212 106000
कैथल 155 77500
करनाल 176 88000
कुरुक्षेत्र 116 58000
महेंद्रगढ़ 153 76500
नूंह 127 63500
पलवल 109 54500
पंचकूला 66 33000
पानीपत 124 62000
रेवाड़ी 150 75000
रोहतक 163 81500
सिरसा 194 97000
सोनीपत 212 106000
यमुनानगर 111 55500
कुल 3361 1680500
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए केवल 500 रुपये का बजट जारी करने का आदेश हुआ है। हमारे स्कूल में विद्यार्थी संख्या ज्यादा है। इतने कम बजट में कार्यक्रम आयोजित करना संभव नहीं है। ऐसे में हमारी मांग है कि विद्यार्थी संख्या अनुसार बजट जारी किया जाए। - बंसी लाल झोरड़, स्कूल मुखिया, राजकीय मिडिल स्कूल चत्तरगढ़पट्टी।