{"_id":"68b1f244f0804961cd0c6b90","slug":"brother-in-law-accused-of-raping-minor-sister-in-law-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-143321-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नाबालिग साली से दुष्कर्म करने का आरोपी जीजा काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नाबालिग साली से दुष्कर्म करने का आरोपी जीजा काबू
विज्ञापन
सिरसा। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बहन के घर आई नाबालिग से उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर वीरवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी सिरसा क्षेत्र में हुई थी। उसकी बहन का बच्चा छोटा है। बच्चे के संभालने के लिए बड़ी बहन ने उसे करीब एक माह पहले उसे अपने पास बुलाया था। एक दिन वह रात को छत पर सोई हुई थी। देर रात उसका जीजा सुरेश छत पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग का कहना है कि डर के मारे वह अगले दिन अपने घर चली गई और मां को सारी बात बताई। इसके बाद महिला थाने में शिकायत दी।
जांच अधिकारी एसआई कोमल ने बताया कि आरोपी सुरेश कुमार के खिलाफ 26 अगस्त को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने वीरवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।