फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brokers staged a protest outside the Market Committee office, purchase of mustard after 12 noon

Sirsa News: आढ़तियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर दिया धरना, दोपहर 12 बजे बाद की सरसों की खरीद

Mon, 01 Apr 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Brokers staged a protest outside the Market Committee office, purchase of mustard after 12 noon
सिरसा। सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से करने तथा गेहूं पर पूरा कमीशन देने की मांग पर सोमवार को आढ़ती एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना दिया। एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता की अगुवाई में आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। आढ़तियों ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आढ़तियों ने दोपहर 12 बजे के बाद निजी तौर पर सरसों की खरीद की।
विज्ञापन

प्रधान मनोहर मेहता ने कहा कि सरकार आढ़तियों के साथ ज्यादती कर रही है। उनके कारोबार को बंद करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्षों से बने हुए किसान, आढ़ती और मजदूर के रिश्ते को तोड़ने का प्रयास कर रही है। यदि आढ़त का काम बंद हो गया तो हरियाणा के 25000 आढ़ती है। उनके साथ साथ लाखों मुनीम मजदूर भी बेरोजगार होकर अपने घरों को बैठ जाएंगे। जिससे प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया पिछले काफी वर्षों से एसोसिएशन का संघर्ष जारी है, लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। आढ़तियों की मांग है कि किसानों की सभी फसलें जैसे कॉटन, सरसों, सूरजमुखी, बाजरा आदि और अन्य सभी फसलें सरकार द्वारा एमएसपी पर उनके माध्यम से ही खरीदी जाए। आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत आढ़त मिलनी चाहिए। जो कि गेहूं पर लगभग 57 रुपये व धान पर लगभग 56 रुपये बनती है। पिछले चार वर्षों से सरकार द्वारा गेहूं पर 46 और धान पर 45.88 रुपये फिक्स आढ़त दी जा रही है जो की बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडी में सभी प्रकार की फसलों की बोली दोपहर 12 बजे के बाद ही होगी। धरना-प्रदर्शन में एसोसिएशन के उपप्रधान प्रेम बजाज, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष कुणाल जैन, सह सचिव महावीर शर्मा, सुशील कस्वां, बाबा रामदास, पूर्व प्रधान सुरेंद्र मिचनाबादी, पूर्व प्रधान हरदीप सरकारिया, विजय चौधरी, चिमन मोंगा, धर्मपाल जिंदल, हनीश गर्ग, अंकित अरोड़ा, संजय जैन, नरेंद्र धींगड़ा, सरदार प्रकार सिंह, राजेंद्र नंबरदार, सुधीर ललित, कृष्ण गोयल, हन्नी अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed