फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Broke the ATM in Sirsa

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नीचे एटीएम में चोरी की कोशिश

Tue, 16 Feb 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 16 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Broke the ATM in Sirsa
 अति सुरक्षित माने जाने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नीचे एटीएम में रविवार की शाम चोरी का प्रयास किया है। रविवार की शाम एक चोर एसबीआई एटीएम कक्ष में दाखिल हुआ और रुपये निकालने का प्रयास किया। उस समय एटीएम में 27 लाख रुपये कैश था।
विज्ञापन




लघु सचिवालय एसबीआई शाखा प्रबंधक सुरेंद्र मेहता ने पुलिस को शिकायत दी है।  पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



    जानकारी के अनुसार लघु सचिवालय में एसबीआई की शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नीचे स्थित है। इस शाखा में एटीएम लगा हुआ है। एटीएम की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी भी नियुक्त हैं जिनका नाम विनोद कुमार व कालूराम है। विनोद सुबह ड्यूटी देता है और कालू राम नाइट ड्यूटी पर रहता है। रविवार को विनोद कुमार शाम चार बजे बिना किसी को बताए अपने घर चला गया। पीछे से पांच बजकर बीस मिनट पर एक व्यक्ति एटीएम कक्ष में घुसा। पांच बजकर पचास मिनट तक वह गार्ड की कुर्सी पर बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कई लोग एटीएम से रुपये निकालने आए। पांच बजकर पचास मिनट पर उक्त व्यक्ति ने बड़ा पेचकस लेकर एटीएम खोलने में जुट गया। दस मिनट तक काफी प्रयास के बावजूद वह एटीएम से रुपये निकालने में कामयाब नहीं हुआ तो शाम छह बजे वह एटीएम से चला गया। नाइट ड्यूटी पर कालू राम आया तो उसने एटीएम का सामने वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त देखा। उसने बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दी।


सीसीटीवी कै मरे की फुटेज लिया कब्जे में
 हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पूरी वारदात कैमरे में कैद है। इसकी सहायता से चोर तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed